धर्म-अध्यात्म

Motivational : प्रेमानंद जी महाराज के ये अनमोल विचार जीवन की सभी समस्याओं का समाधान कर देंगे

Sarita
24 Jun 2025 7:51 AM IST
Motivational : प्रेमानंद जी महाराज के ये अनमोल विचार जीवन की सभी समस्याओं का समाधान कर देंगे
x
Motivational : हर दिन एक जैसा नहीं होता'' ये पंक्ति तो आप सभी ने सुनी ही होगी। इसका सीधा सा अर्थ ये है कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इसलिए दुख और सुख का अनुभव एक जैसा नहीं होता। हालांकि कई बार परिस्थितियां अनुकूल न होने की वजह से मन परेशान रहता है। इसका कारण काम में असफलता, व्यापार में घाटा या रिश्तों में अनबन हो सकती है। समय के साथ इन बातों का असर और भी गहरा होता जाता है, जो कुछ अन्य समस्याओं को जन्म देता है। इसलिए जीवन के कठिन समय में हमेशा प्रेमानंद जी महाराज के विचारों को याद रखने की सलाह दी जाती है।
आपको बता दें धर्म गुरु प्रेमानंद जी महाराज.... ये सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि कई लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। महाराज की गिनती एक संत और प्रवचनकर्ता के तौर पर होती है। वो राधा रानी के अनन्य भक्त हैं। उनके प्रवचन सुनने के लिए दूर-दूर से हजारों लोग वृंदावन पहुंचते हैं। प्रेमानंद महाराज के अनमोल विचार दुख के समय को पार करने में कारगर साबित होते हैं। इतना ही नहीं वो कहते हैं कि वक्त कैसा भी हो, इंसान को हमेशा भगवान का नाम जपना चाहिए। आइये विस्तार से जानते हैं उनके विचार।
अनमोल विचार:
प्रेमानंद जी महाराज के मुताबिक कोई भी व्यक्ति तुम्हें दुख नहीं देता है। यह तुम्हारे कर्मों का फल होता है, जो उस व्यक्ति के द्वारा मिलता है। इसलिए हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए।
जीवन में सच की राह पर चलने वाले व्यक्ति की बुराई अवश्य होती हैं। लेकिन कभी भी इनसे घबराना नहीं चाहिए। यह बुराई आपके बुरे कर्मों का नाश करती है।
आप जैसे भी हो स्वयं को ईश्वर को समर्पित कर दो। हमारा यह जीवन उनका दिया हुआ है। आज हमारे पास जितने भी संसाधन हैं, वो सभी ईश्वर की कृपा है। हम जिसका भोग कर रहे है, यह सबकुछ ईश्वर का है। ऐसे विचार के साथ व्यक्ति को कर्म करना चाहिए।
सत्य को अपनाओ और शांति पाओ।
प्रेम सबसे बड़ा धर्म है, इसके जरिए व्यक्ति एक-दूसरे से जुड़ता है। यही नहीं प्रेम ईश्वर की भक्ति करने की प्रेरणा भी देता है।
सत्य को अपनाने से न केवल हमारी आत्मा को शांति मिलती है बल्कि यह हमें सही मार्ग पर भी चलने की प्रेरणा देता है।
अधीर मत बनो, धैर्यपूर्वक सही रास्ते पर चलो, तुम्हें परिणाम अवश्य मिलेगा।
जब तक आत्मा को जानने की कोशिश नहीं करेंगे, तब तक जीवन का उद्देश्य समझ में नहीं आएगा।
जिनके मुख में प्रभु का नाम नहीं है, वह भले ही जीवित है परंतु मुख से मरा हुआ है।
वर्तमान में जीने से ही मानसिक शांति मिलती है, क्योंकि अतीत और भविष्य केवल भ्रम होते हैं|
Next Story