धर्म-अध्यात्म

इस काम से नाराज होती है माँ लक्ष्मी

Khushboo Dhruw
1 Oct 2023 6:34 PM GMT
इस काम से नाराज होती है माँ लक्ष्मी
x
मां लक्ष्मी; हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी जिस व्यक्ति पर कृपा हो जाए, उसके घर में हमेशा सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसे लोगों को कभी भी जीवन में धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। वहीं इसके विपरीत कुछ ऐसे भी काम होते हैं। जिनसे मां लक्ष्मी आप से रुष्ट हो सकती हैं। यदि एक बार मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं तो फिर लाख मनाने पर ही उनकी कृपा मिलती है।
इसलिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का हर कोई प्रयास करता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे के मुताबिक बताने जा रहे हैं कि किन लोगों से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। जिसके बाद व्यक्ति के घर परिवार पर दुख और दरिद्रता का साया मंडराने लगता है। बता दें कि मां लक्ष्मी इंसान की कुछ आदतों को बिलकुल नापसंद करती हैं। इस आर्टिकल में जानिए कि कहीं आप भी इन गलत आदतों के शिकार तो नहीं हैं।
गंदे रहना
ऐसे लोग जो हमेशा गंदगी में रहते हैं या गंदे व मैले कपड़े पहनते हैं। इन लोगों से मां लक्ष्मी रूठ जाती है। ऐसे लोगों को हमेशा आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है और शारीरिक तौर पर भी कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। यह लोग अक्सर बीमार रहते हैं और धन की हमेशा कमी बनी रहती है। इनके दरवाजे पर धीरे-धीरे दरिद्रता दस्तक देने लगती है।
मंदिर में सुबह-शाम नहीं जलाते दीपक
सनातन धर्म के अनुसार, दीपक जलाना बेहद शुभ माना गया है। कहा जाता है कि जो लोग घर में मंदिर में सुबह-शाम दीपक जलाते हैं। उनके परिवार पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो रोज पूजा-पाठ नहीं करते हैं और न ही दीपक जलाते हैं। इन लोगों से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इन लोगों को तब तक मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती है, जब तक यह अपनी आदतों में सुधार नहीं करते हैं।
अपशब्द का करते हैं इस्तेमाल
कुछ लोग बात-बात पर अपशब्द कहते हैं। कई बार उन्हें खुद को नहीं पता चलता कि वह सामने वाले को कब ऐसा कुछ बोल गए हैं, जो अगले को बुरा लगा है। वहीं कुछ लोग बड़े-बुजुर्ग लोगों का भी सम्मान नहीं करते हैं। इन लोगों से भी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं मां लक्ष्मी ऐसे लोगों से सामाजिक सम्मान भी छीन लेती हैं।
सुबह देर से उठने वाले लोग
कई लोग आलसी होते है और यह लोग सुबह देर तक सोते हैं। इन लोगों को भी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद कभी नहीं प्राप्त होता है। ऐसे व्यक्तियों की आमदनी कम होती जाती है और खर्च नियंत्रण से बाहर होता जाता है। ऐसे लोगों के हाथ में पैसा भी नहीं टिकता है। कई बार इन लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
Next Story