- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Masik Durga Ashtami...
धर्म-अध्यात्म
Masik Durga Ashtami 2026: मासिक दुर्गा अष्टमी पर कल करें ये उपाय,दूर होंगे संकट
Sarita
23 Feb 2026 11:40 AM IST

x
Masik Durga Ashtami 2026: पंचांग के अनुसार, हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गा अष्टमी पड़ती है. यह तिथि विशेष रूप से मां दुर्गा की पूजा-उपासना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि, मासिक दुर्गाष्टमी पर किए पूजा, पाठ, व्रत और उपाय से माता रानी की कृपा प्राप्त होती है, मनोकामना पूरी होती है और जीवन में चल रही आर्थिक परेशानी, मानसिक तनाव, कर्ज और पारिवारिक क्लेश आदि से भी राहत मिलती है|
मासिक दुर्गाष्टमी महत्व :
मंगलवार 24 फरवरी को फाल्गुन दुर्गाष्टमी है. दरअसल शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि चंद्रमा के बढ़ते चरण का आठवां दिन होता है, जिसमें मासिक दुर्गाष्टमी पड़ती है. इसे देवी ऊर्जा के जागरण का प्रतीक माना गया है. भक्तगण इस दिन देवी शक्ति की पूजा, मंत्रजाप, स्त्रोत का पाठ, व्रत और समस्याओं के ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव से बचने के लिए उपाय भी करते हैं. इसलिए मासिक दुर्गाष्टमी को आध्यात्मिक ऊर्जा के जागरण का प्रतीक भी माना जाता है.
मासिक दुर्गाष्टमी उपाय:
पारिवारिक समस्या के लिए उपाय- परिवारिक समस्या जैसे वाद-विवाद या कलह-क्लेश को दूर करने के लिए दुर्गाष्टमी पर माता रानी को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं और 'सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके शरण्य त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।' मंत्र का 11 बार जप करें|
कर्ज मुक्ति उपाय- कर्ज,ऋण या आर्थिक समस्या के निवारण के लिए मासिक दुर्गाष्टमी पर पूजा के दौरान पांच सफेद कौड़ी को एक लाल रंग के कपड़े में लपेटकर देवी को अर्पित करें. पूजा के बाद इसे धन वाले स्थान पर रख दें|
व्यापार में लाभ के लिए उपाय- बिजनेस में मुनाफा नहीं हो रहा या किसी कारण व्यापार ठप पड़ गया है तो, मासिक दुर्गाष्टमी पर स्नानादि के बाद विधि-विधान से माता की पूजा करें. एकाक्षी नारियल लेकर उसे 7 बार कलावे से लपेटे और देवी को अर्पित कर दें. इसके बाद देवी के सामने हाथ जोड़कर अपने करियर या व्यापार को लेकर कामना करें|
TagsMasik Durga Ashtamiमासिक दुर्गा अष्टमीउपायदूरसंकटMonthly Durga Ashtami: Remedies to alleviate troubles. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





