- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- सोमवार के उपाय: आज...
धर्म-अध्यात्म
सोमवार के उपाय: आज अपनाएं ये खास उपाय, खुलेंगे धन के रास्ते और चमकेगी किस्मत
Sarita
17 March 2025 9:28 AM IST

x
सोमवार के उपाय: हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान से उनका पूजन करने के साथ ही व्रत रखने की भी परंपरा है. कहते हैं कि यदि भक्त पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव का पूजन करें तो उनकी हर मनोकामना पूरी होती है. भगवान शिव के आशीर्वाद से भक्तों को सुख-समृद्धि मिलती है. इसके साथ ही मान्यता है कि सोमवार के दिन अगर कुछ विशेष उपाय अपनाएं जाएं तो व्यक्ति के जीवन में आ रहे आर्थिक संकट दूर होते हैं और धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलते हैं|
सोमवार के उपाय:
यदि आप जीवन में धन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं और लाख कोशिशों के बाद भी धन का संचय नहीं कर पा रहे तो सोमवान के दिन भगवान भोलेनाथ का पूजन करें. फिर रात के समय शिवलिंग के समक्ष घी का दीपक जलाएं और यह उपाय नियमित तौर पर 41 दिनों तक करें. मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं और उनकी आर्थिक समस्याओं को दूर करते हैं.
भगवान शिव की उपासना करने से मनुष्य को सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है. यदि आप भी अपने घर में सुख-समृद्धि और शांति पाना चाहते हैं तो नियमित रूप से भगवान शिव की उपासना अवश्य करें.
सोमवार के दिन यदि शिवलिंग पर शहद की धारा बना कर अर्पित की जाए तो भगवान शिव प्रसन्न होकर जातक के जीवन में नौकरी और व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं. इस उपाय को करने को जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं.
यदि किसी कार्य को करने में लंबे समय से बाधा आ रही है तो सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ का पूजन करें. ध्यान रखें कि पूजन में बेल पत्र, धतूरा, दूध और जल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए|
Tagsसोमवारउपायखुलेंगेधनरास्तेकिस्मतMondayremedieswill openwealthpathsluckजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





