- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Mithun Sankranti:...
धर्म-अध्यात्म
Mithun Sankranti: मिथुन संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, सूर्य देव के आशीर्वाद से मिलेगी सफलता
Sarita
15 Jun 2025 7:21 AM IST

x
Mithun Sankranti: इस दिन विशेष रूप से पितरों के लिए पूजा-अर्चना और तर्पण करने की परंपरा है, जिससे पूर्वज संतुष्ट होते हैं और घर-परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहता है। वर्ष 2025 में मिथुन संक्रांति 15 जून को मनाई जाएगी। इस दिन कुछ खास उपायों को अपनाने से न केवल पितृ दोष में राहत मिलती है, बल्कि सूर्य देव की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है।हिंदू धार्मिक परंपराओं और ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का विशेष स्थान है। मान्यता है कि सूर्यदेव ही एकमात्र ऐसे देवता हैं, जिनका प्रत्यक्ष दर्शन संभव है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। जब सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे मिथुन संक्रांति कहा जाता है। यह तिथि दान-पुण्य और पितृ पूजन के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है।
मिथुन संक्रांति पर करें ये विशेष दान:
अन्न का दान:
इस दिन अन्न का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह ऐसा दान है जो घर में अन्न-धन की स्थिरता और समृद्धि बनाए रखता है। साथ ही पितरों की कृपा प्राप्त होती है।
जल का दान:
भीषण गर्मी में जलदान का विशेष महत्व होता है। देवी-देवताओं के साथ-साथ पूर्वज भी इससे प्रसन्न होते हैं। शीतल जल का दान मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है।
हरी मूंग दाल का दान:
हरी मूंग बुध ग्रह से संबंधित होती है। इसके दान से बुध ग्रह की सकारात्मकता बढ़ती है, जिससे बुद्धि, संप्रेषण क्षमता और व्यवसायिक क्षेत्र में उन्नति होती है।
यदि परिवार में अक्सर मतभेद या तनाव रहता है, तो मिथुन संक्रांति के दिन मीठी चीजें जैसे मिश्री, गुड़ या चीनी दान करना लाभदायक होता है। यह जीवन में मिठास और सौहार्द्र बढ़ाता है।
TagsMithun Sankrantiमिथुन संक्रांतिदानसूर्य देवआशीर्वाद Mithun SankrantidonationSun Godblessings जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





