- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Mithun Sankranti...
धर्म-अध्यात्म
Mithun Sankranti 2025:सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, मिलेंगे शुभ समाचार
Sarita
2 Jun 2025 10:23 AM IST

x
Mithun Sankranti 2025: ज्योतिष शास्त्र में संक्रांति तिथि को बहुत खास माना जाता है। साल भर में कुल 12 संक्रांतियां होती हैं, जिनमें से मिथुन संक्रांति का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष में सूर्य आत्मा और आत्मविश्वास का प्रतीक है, इसलिए मिथुन संक्रांति जीवन में नई ऊर्जा लाती है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं, तो उस तिथि को संक्रांति कहा जाता है। इस साल मिथुन संक्रांति 15 जून को मनाई जाएगी। सूर्य का राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। तो आइए जानते हैं कि इस संक्रांति किन राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश आत्मबल, निर्णय क्षमता और नए अवसर देगा। करियर में उन्नति और सम्मान मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। माता की सेहत में पहले से ज्यादा बदलाव देखने को मिलेगा।
तुला राशि:
सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश तुला राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा या प्रमोशन के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। बहन-भाई के रिश्ते में पहले से ज्यादा सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें।
सूर्य का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में पहले से ज्यादा सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।
TagsMithun Sankrantiसूर्यमिथुन राशिप्रवेशराशियोंकिस्मतMithun SankrantiSunGeminientryzodiac signsluckजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





