धर्म-अध्यात्म

Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या के दिन गुप्त रूप से कर लें ये काम, पितरों का बरसेगा आशीर्वाद

Sarita
15 Jan 2026 12:03 PM IST
Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या के दिन गुप्त रूप से कर लें ये काम,  पितरों का  बरसेगा आशीर्वाद
x
Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या के दिन को पितृ कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन भोलेनाथ और भगवान विष्णु की पूजा करने से भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही मौनी अमावस्या के दिन किए जाने वाला एक कार्य अगर आप गुप्त रूप से कर लें तो आपके जीवन में बरकत आने लगती है और पितरों के साथ ही देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है।
मौनी अमावस्या के दिन गुप्त से करें ये काम
आपको मौनी अमावस्या के दिन गुप्त रूप से कुछ चीजों का दान करना चाहिए। यानि दान इस तरह से किया जाना चाहिए कि जिसको आपने दान दिया है उसे आपके बारे में कभी कोई जानकारी न मिले। साथ ही आपके घर के लोगों को भी पता नहीं होना चाहिए कि आपने दान किया है। इस तरह गुप्त रूप से अगर आप कुछ चीजों का दान करते हैं तो जीवन में समृद्धि आपको प्राप्त होती है और कई तरह के दोषों से भी आप मुक्ति होते हैं। आइए किन चीजों का दान आप इस दिन गुप्त रूप से कर सकते हैं।
आप अगर चाहते हैं कि मंगल ग्रह, और सूर्य का प्रभाव आपके जीवन पर शुभ हो और साथ ही श्रीहरि की कृपा भी आपको मिले तो मौनी अमावस्या के दिन आपको गुड़, गेहूं और लाल वस्त्र का दान गुप्त रूप से करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है और सूर्य, मंगल की स्थिति भी कुंडली में सुधरती है।
मौनी अमावस्या के दिन अगर आप काले तिल का दान करते हैं तो पितृ दोष से आपको मुक्ति मिलती है, आप चाहें तो गुप्त रूप से किसी मंदिर में भी काले तिल का दान कर सकते हैं। इस दिन काले तिल मिश्रित जल से शिवलिंग का जलाभिषेक करने से भी आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
मौनी अमावस्या के दिन धन का दान करना भी बेहद शुभ माना गया है। गुप्त रूप से अगर आप धन का दान करते हैं तो माता लक्ष्मी आप से प्रसन्न होती हैं और आपके जीवन में बरकत आती है।
ऊपर बताई गई चीजों के साथ ही अन्न, वस्त्र, जूते-चप्पल, चारपाई आदि का दान भी आप गुप्त रूप से मौनी अमावस्या के दिन कर सकते हैं। इन चीजों के दान से शनि, सूर्य, गुरु, मंगल, चंद्रमा सभी ग्रह शांत होते हैं और आपके जीवन में संकट नहीं आते।
Next Story