- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Mauni Amavasya Daan:...
धर्म-अध्यात्म
Mauni Amavasya Daan: मौनी अमावस्या के दिन करें इन 10 चीजों का दान
Sarita
17 Jan 2026 10:53 AM IST

x
Mauni Amavasya Daan: मौनी अमावस्या का पावन त्योहार 18 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इसके साथ ही माघ अमावस्या पर पूजा-पाठ, पितृ पूजन और दान करने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि आपको मौनी अमावस्या के दिन किन-किन चीजों का दान करना चाहिए।
अन्न का दान :
अन्न दान को हिंदू धर्म में महादान कहा जाता है। हर व्यक्ति में परमात्मा का तत्व है ऐसे में आप किसी को दान करते हैं तो यह परमात्मा तक भी अवश्य पहुंचता है। मौनी अमावस्या के दिन अन्न का दान करने से पितरों का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है।
जल का दान :
मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर आपको जल का दान भी करना चाहिए। जल का दान करने से आपको जीवन में भी शीतलता आती है और ईश्वर का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है।
वस्त्रों का दान :
जरूरतमंद लोगों को मौनी अमावस्या के दिन आप वस्त्रों का दान भी कर सकते है। खासकर जिन स्थानों पर सर्दी पड़ती है वहां चादर, कंबल और गर्म कपड़े दान करना बेहद शुभ माना जाता है। वस्त्रों का दान करने पितृ भी प्रसन्न होते हैं।
तांबे के पात्र का दान :
मौनी अमावस्या के दिन तांबे का दान करना भी शुभ माना गया है। इससे कुंडली में ग्रहों की स्थिति भी सुधरती है और आपको करियर के क्षेत्र में भी शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। इसके साथ पारिवारिक जीवन भी सुखद रहता है।
किताबों का दान:
ज्ञान की देवी सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए माघ अमावस्या के दिन आपको पुस्तकों का दान करना चाहिए। पुस्तकों का दान करने से आपको भी जीवन में ज्ञान की प्राप्ति होती है।
घी का दान:
अमावस्या के दिन घी का दान करने से आपके रिश्तों में मधुरता आती है। अगर संभव हो तो आप भी माघी अमावस्या पर घी का दान कर सकते हैं।
धन का दान :
धन हर व्यक्ति की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप दान देकर किसी की आर्थिक मदद करते हैं तो आपको मानसिक शांति तो मिलती ही है साथ ही देवी लक्ष्मी भी आप पर कृपा बरसाती हैं।
गौ-दान:
प्राचीन समय में गाय का दान करना भी पुण्यफलदायक माना जाता था। अगर आप भी गाय का दान कर सकें तो आपको भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
सेवा दान;
माघी अमावस्या के दिन किसी मंदिर में जाकर आपको साफ-सफाई जैसे कार्य करके सेवा दान करना चाहिए। इसके साथ ही अनाथालय, वृद्धाश्रम आदि में जाकर सेवा करने से भी आपको शुभ फल प्राप्त होते है।
किसी मंदिर, जलाशय या नदी में दीप दान आप कर सकते हैं। यानि दीपक जला सकते हैं। 3, 5,7,11 की संख्या में दीप दान आपको करना चाहिए। दीपदान करने से आपके जीवन से अंधकार हटता है और परम ज्ञान की आपको प्राप्ति होती है।
सामर्थ्य के अनुसार आप ऊपर बताई गई चीजों में से किसी एक का भी अगर आप अमावस्या के दिन दान करते हैं तो देवी-देवताओं और पितरों की असीम कृपा आपको प्राप्त हो सकती है।
TagsMauni AmavasyaDaanमौनी अमावस्यादानMauni AmavasyaCharityDonation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





