धर्म-अध्यात्म

Mauni Amavasya 2025: पितृ दोष से मुक्ति के लिए मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय

Sarita
19 Jan 2025 8:36 AM IST
Mauni Amavasya 2025: पितृ दोष से मुक्ति के लिए मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय
x
Mauni Amavasya 2025: माघ माह की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इसे माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस बार मौनी अमावस्या 29 जनवरी, बुधवार को पड़ेगी। मौनी अमावस्या के दिन ही महाकुंभ में दूसरा अमृत स्नान किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जातीहै। इसके साथ ही पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
मौनी अमावस्या के पावन दिन पर गंगा स्नान, दान-पुण्य करना शुभ होता है। स्नान दान आदि करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है। जिस व्यक्ति के जीवन में पितृ दोष की समस्या है उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों में व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मौनी अमावस्या के दिन कुछ ज्योतिष उपाय करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी। आइए जानते हैं कि मौनी अमावस्या पर किए जाने वाले उपाय के बारे में।
पितृ दोष को समाप्त करने के लिए माघ अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करें। इसके साथ ही विशेष चीजों का भोग लगाएं। ऐसा करने से पितृ दोष दूर होता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन देवी-देवता और पितृ गंगा में स्नान करते आते हैं। ऐसे में आप मौनी अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और पूर्वज प्रसन्न होते हैं।
माघ अमावस्या के दिन तिल, घी, गुड़ या धन का दान करें। मान्यता है इस दिन वस्तुओं का दान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और आर्थिक समृद्धि भी प्राप्त होती है। इसके साथ ही व्यक्ति के रुके हुए काम पूरे होते हैं और बिजनेस में सफलता हासिल होती है।
माघ अमावस्या की तिथि आरंभ: 28 जनवरी, मंगलवार, सायं 07 बजकर 35 मिनट पर
माघ अमावस्या की तिथि समाप्त: 29 जनवरी, बुधवार, सायं 06 बजकर 05 मिनट पर
उदयातिथि के अनुसार मौनी अमावस्या का पर्व 29 जनवरी को मनाया जाएगा।
Next Story