- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Masik Shivratri Upay...
धर्म-अध्यात्म
Masik Shivratri Upay 2025: मासिक शिवरात्रि पर करें तुरंत सगाई और विवाह के उपाय
Sarita
24 Jun 2025 11:20 AM IST

x
Masik Shivratri Upay 2025: हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर शिवरात्रि मनाई जाती है, जिसे मासिक शिवरात्रि कहा जाता है. मासिक शिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होती है. ज्येष्ठ माह की मासिक शिवरात्रि कल यानी 25 मई को मनाई जाएगी. भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए यह दिन बहुत विशेष माना जाता है. ऐसे में अगर आपके विवाह में रुकावटें आ रही हैं या फिर आप शीघ्र शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं, तो मासिक शिवरात्रि पर किए गए कुछ खास उपाय आपके जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं|
मासिक शिवरात्रि 2025 मुहूर्त :
हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 25 मई को दोपहर 3:51 मिनट पर शुरू होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 26 मई को दोपहर 12:11 मिनट पर होगा. ऐसे में ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि का व्रत 25 मई को रखा जाएगा. इस दिन पूजा मध्य रात्रि में भोलेनाथ पूजा की जाती है. पूजा का मुहूर्त 25 मई को रात 11:58 मिनट से रात 12:39 मिनट तक रहेगा|
भोलेनाथ की कृपा की प्राप्ति:
मासिक शिवरात्रि के दिन आप दूध, दही और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए. इसके बाद रुद्राक्ष की माला से भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से आपको महादेव की असीम कृपा की प्राप्ति होती है|
अगर आप शुभ फलों की प्राप्ति चाहते हैं, तो मासिक शिवरात्रि पर शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. साथ ही, इस उपाय को करने से घर में आ रही दरिद्रता भी दूर हो जाती है|
ग्रहों के अशुभ प्रभाव होंगे दूर:
मासिक शिवरात्रि की पूजा के दौरान शिवलिंग का शहद से अभिषेक करना चाहिए. मान्यता है कि इससे ग्रहों के अशुभ प्रभाव में मुक्ति मिल सकती है. इसके अलावा, इस दिन पर गरीबों में अन्न, वस्त्र, और अन्य जरूरतमंद चीजों का दान करने से भी शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है|
Next Story





