- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Masik Shivratri 2025:...
धर्म-अध्यात्म
Masik Shivratri 2025: मई में कब मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि? जानें शिव-पार्वती की तिथि और पूजा विधि
Sarita
17 May 2025 7:00 AM IST

x
Masik Shivratri 2025:हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है। यह पर्व हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। विशेष रूप से यह अविवाहित युवक-युवतियों के लिए फलदायी होता है। इस व्रत को करने से योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति और विवाहित लोगों को वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मई के महीने में मासिक शिवरात्रि किस दिन मनाई जाएगी।
मासिक शिवरात्रि मई 2025 की तिथि:
दृक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की चतुर्दशी तिथि का आरंभ 25 मई को दोपहर 3:51 बजे होगा और इसका समापन 26 मई को दोपहर 12:11 बजे होगा। इस दिन निशिता काल पूजा मुहूर्त 25 मई की रात 11:58 बजे से 12:39 बजे तक रहेगा। ऐसे में ज्येष्ठ माह की मासिक शिवरात्रि इस वर्ष 25 मई 2025 को मनाई जाएगी।
पंचांग अनुसार विशेष समय
सूर्योदय: सुबह 5:26 बजे
सूर्यास्त: शाम 7:11 बजे
चंद्रोदय: सुबह 4:16 बजे
चंद्रास्त: शाम 5:22 बजे
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:04 से 4:45 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:36 से 3:31 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:09 से 7:30 बजे तक
इस दिन शिवलिंग का अभिषेक करना अत्यंत शुभ माना जाता है। दूध, दही, शहद, गंगाजल और बेलपत्र जैसी पवित्र वस्तुओं से भगवान शिव को स्नान कराकर आरती की जाती है। ऐसा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और मानसिक शांति का अनुभव होता है।
कैसे करें शिव-पार्वती की पूजा:
अगर आपके वैवाहिक जीवन में तनाव है या विवाह में विलंब हो रहा है, तो मासिक शिवरात्रि पर शिव-पार्वती की विशेष पूजा करें। शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र अर्पित करें और मिठाई का भोग लगाएं। सच्चे मन से की गई यह आराधना जीवन की उलझनों को दूर कर सकती है और घर में सुख-शांति ला सकती है।
TagsMasik Shivratriमईमासिक शिवरात्रिशिव-पार्वतीतिथिपूजा विधिMasik ShivratriMayMonthly ShivratriShiva-ParvatiDateWorship Method जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





