धर्म-अध्यात्म

Masik Shivratri 2025: जानिए अप्रैल महीने में किस दिन रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत

Sarita
24 April 2025 11:30 AM IST
Masik Shivratri 2025:  जानिए अप्रैल महीने में किस दिन रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत
x
Masik Shivratri 2025: मासिक शिवरात्रि का पर्व हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि को बहुत ही पवित्र अवसर माना जाता है, जो भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करते हैं। मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ को विशेष भोग लगाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए जानते हैं अप्रैल माह में किस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा और इस दिन भगवान शिव को कौन सी चीजें भोग में चढ़ानी चाहिए।
अप्रैल 2025 में मासिक शिवरात्रि कब है:
दृक पंचांग के अनुसार वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 अप्रैल को सुबह 8:27 बजे शुरू होकर 27 अप्रैल को तड़के 4:49 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार मासिक शिवरात्रि का व्रत 26 अप्रैल, शनिवार को रखा जाएगा और इसी दिन भोलेनाथ की विधिपूर्वक पूजा की जाएगी।
भोग में लगाएं ये चीजों:
मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें उनकी प्रिय चीजों भोग के रूप में अर्पित की जाती हैं। इनमें खीर, मालपुआ, मौसमी फल, ठंडाई और लस्सी विशेष रूप से शामिल होते हैं। माना जाता है कि ये सभी भोग भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय हैं।
इस मासिक शिवरात्रि पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:53 बजे से 12:45 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अमृत काल 27 अप्रैल रात 01:31 बजे से 02:56 बजे तक रहेगा।
इन मंत्रों का करें जाप
शिवरात्रि की पूजा में मंत्रों का जाप अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। आप इन मंत्रों का जप कर विशेष पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।
ॐ नमः शिवाय
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
ॐ नमो भगवते रुद्राय
ॐ सांब सदाशिव नमो नमः
ऊं पषुप्ताय नमः
Next Story