- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Masik Durgashtami: 7...
धर्म-अध्यात्म
Masik Durgashtami: 7 मार्च को रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, ये 5 उपाय करने से दूर हो जाएंगे सारे दुख
Sarita
6 March 2025 12:04 PM IST

x
Masik Durgashtami: मार्च 7 तारीख को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाएगा। प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को श्री दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाता है। इस दिन माँ दुर्गा की आराधना की जाती है और व्रत किया जाता है। कहते हैं कि इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ जो भी व्यक्ति मां दुर्गा की उपासना करता है, देवी मां की कृपा से उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है और जीवन में चल रही किसी भी तरह की समस्या का समाधान निकल जाता है। दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की उपासना से आप अपने जीवन में चल रही किसी भी समस्या का हल निकाल सकते हैं, अपने सुख-सौभाग्य में वृद्धि कर सकते हैं और अपनी सभी इच्छाओं की पूर्ति कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ उपाय दुर्गाष्टमी पर करने चाहिए।
अगर आपकी सुख-समृद्धि को किसी की नजर लग गयी है, तो आज दुर्गाष्टमी के दिन देवी दुर्गा को हलवे और उबले चने का भोग लगाएं। साथ ही 6 सफेद कौड़ियां लेकर, उन्हें लाल कपड़े में बांधकर दुर्गा मां के मन्दिर में चढ़ाएं अगर आप कौड़ियां ना ले पायें तो 6 कपूर और 36 लौंग लेकर देवी दुर्गा को चढ़ाएं। साथ ही देवी दुर्गा के मंत्र का 11 बार जप करें। मन्त्र इस प्रकार है- दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः/ स्वस्थैः स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि/दारिद्र्यदुःखभयहारिणि का त्वदन्या/ सर्वोपकारकरणाय सदाऽऽर्द्रचित्ता। आज ऐसा करने से आपके सुख समृद्धि को लगी नजर दूर होगी।
अगर आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो आज के दिन 5 सफेद कौड़ियां लेकर, उन्हें लाल कपड़े में बांधकर देवी माँ के मंदिर में चढ़ाएं और देवी मां की विधि-पूर्वक पूजा करें। पूजा के बाद उस लाल कपड़े को उठाकर अपने साथ घर वापस ले आयें और अपनी तिजोरी में रख लें। आज ऐसा करने से आपको जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
अगर आप परिवार से जुड़ी किसी समस्या का हल जल्द से जल्द निकालना चाहते हैं, तो आज आप माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं। साथ ही दुर्गा जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते। आज ऐसा करने से जीवन में चल रही समस्याओं से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
अगर आप अपनी बिजनेस संबंधी यात्राओं की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर माँ दुर्गा की विधिपूर्वक धूप-दीप आदि से पूजा करनी चाहिए और पूजा के समय एक एकाक्षी नारियल लेकर, उस पर सात बार मौली लपेटकर देवी माँ को चढ़ाना चाहिए। आज ऐसा करने से आपको बिजनेस सम्बन्धी यात्राओं में लाभ सुनिश्चित होगा।
अगर आप अपने जीवन में खूब धन की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो आज आप देवी दुर्गा को खोये का भोग लगाये और हाथ जोड़कर देवी माँ को प्रणाम करें। साथ ही दुर्गा जी के इस मंत्र का एक माला यानि 108 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- सर्वा बाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वित:/ मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशय:। आज ऐसा करने से आपको अथाह धन की प्राप्ति होगी।
TagsMasik Durgashtami7 मार्चमासिकदुर्गाष्टमी व्रतउपायदूरदुखMasik Durgashtami7th MarchMasikDurgashtami fastremedyremovesorrowजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





