धर्म-अध्यात्म

तुला में मंगल-केतु की युति इन राशियों को पहुंचाएगी लाभ

Khushboo Dhruw
3 Oct 2023 5:24 PM GMT
तुला में मंगल-केतु की युति इन राशियों को पहुंचाएगी लाभ
x
जब भी कोई ग्रह किसी राशि में गोचर करता है, तो उसका सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक असर देखने को मिलेगा। ऐसे अक्टूबर के पहले सप्ताह में मंगल ग्रह तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है।
मंगल ग्रह की जिस राशि पर शुभ दृष्टि पड़ती है, उस राशि के जातक का भाग्योदय हो जाता है। मंगल ग्रह को शौर्य और वीरता का ग्रह भी माना जाता है। कन्या राशि से निकल कर मंगल ग्रह 6 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन 5 राशियों पर मंगल और केतु ग्रह की युति का सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।
तुला राशि
ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 19 नवंबर तक तुला राशि में गोचर करेंगे। वहीं केतु पहले से तुला राशि में विराजमान हैं। ऐसे में मंगल ग्रह के तुला राशि में गोचर करने से मंगल और केतु की युति इन चार राशियों पर सकारात्मक असर डालेंगे।
मिथुन राशि
मंगल का तुला राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हांलाकि मिथुन राशि के जातकों का समय काफी से खराब चल रहा था। लेकिन मंगल का तुला राशि में गोचर से इनका समय अनुकूल हो जाएगा। इस राशि के जातकों के लिए जमीन खरीदने का अनुकूल समय है। अन्य क्षेत्रों में भी शुभ फल मिलने की संभावना है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल और केतु की युति काफी अच्छी रहने वाली है। कर्क राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में शुभ परिणाम मिलने वाला है। वहीं नौकरी में भी मनचाही पोस्टिंग भी मिल सकती है। सीनियर आपसे खुश रहेंगे। इसके साथ ही पिता पक्ष से सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य पूरा होने का योग बन रहा है। इसके साथ ही रुका हुआ धन भी प्राप्त होने की संभावना है।
सिंह राशि
मंगल ग्रह के तुला राशि में गोचर करने से सिंह राशि के जातकों पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। भाई-भाई में विवाद समाप्त होगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। इस दौरान आप जो भी कार्य शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। इस दौरान आपको नेतृत्व की भूमिका निभाने का अवसर भी मिल सकता है।
धनु राशि
तुला राशि में मंगल और केतु की युति धनु राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाली है। अगर इस राशि के जातक जमीन, फ्लैट या वाहन खरीदना चाहते हैं, तो उनके लिए समय अनुकूल है। इन सब चीजों में धन निवेश करने से आपको फायदा होगा। मंगल के तुला राशि में गोचर करने से धनु राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपनी बातो को मुखरता से रख पाएंगे। साथ ही व्यापार के किसी काम से यात्रा पर जाने की संभावना है। यह यात्रा आपको फायदा पहुंचाएगी और सेहत के लिहाज से भी यह समय काफी शुभ रहने वाला है।
Next Story