- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Margashirsha Amavasya...
धर्म-अध्यात्म
Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या इन 5 राशियां के लिए पड़ेगी भारी, बढ़ सकते हैं संकट
Sarita
18 Nov 2025 11:22 AM IST

x
Margashirsha Amavasya 2025: इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या 20 नवंबर को पड़ रही है। माना जाता है अमावस्या की रात को नकारात्मक ऊर्जा अधिक सक्रिय मानी जाती है, और कई लोग इस समय तांत्रिक गतिविधियों का सहारा भी लेते हैं। अमावस्या की यह रात कई लोगों के लिए कुछ नकारात्मक साबित हो सकती है। कुछ राशियों के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। इनमें विवाद, धोखे, रिश्तों में तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका दिख रही है। आइए जानते हैं कि भविष्यफल के मुताबिक मार्गशीर्ष अमावस्या पर किन 5 राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
मिथुन:
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह अमावस्या विवादों से भरी हो सकती है। प्रॉपर्टी या निजी मामलों में तनाव बढ़ सकता है। इस समय शांत रहकर और तथ्य स्पष्ट करके ही आगे बढ़ें। अपने हक के लिए आपको स्वयं आवाज उठानी होगी। किसी पर भरोसा करने से पहले हर बात की जांच अवश्य करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कर्क:
कर्क राशि वालों को किसी व्यक्ति या परिस्थिति पर आंख मूंदकर विश्वास करना भारी पड़ सकता है। आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने की संभावना भी बन रही है। अपने सामान का ध्यान रखें, चोरी या गुम होने की आशंका है। कानूनी मामलों में लापरवाही आपको आर्थिक नुकसान की ओर धकेल सकती है, इसलिए हर दस्तावेज को ध्यान से पढ़ें।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को अपने काम को लेकर अत्यधिक सतर्क रहना चाहिए। छोटी-सी चूक भी बड़ी समस्या पैदा कर सकती है। किसी भी बात को हल्के में न लें, वरना काम बिगड़ सकता है। जल्दबाजी आपके लिए हानिकारक साबित होगी। नौकरी में मनचाहा सम्मान न मिलने से तनाव महसूस हो सकता है। इस दिन रिश्तों में नया प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन तुरंत कदम न बढ़ाएं।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि वाले इस अमावस्या पर कई चुनौतियों से घिर सकते हैं। किसी का अपमान करने या कठोर शब्द बोलने से काम अधर में लटक सकता है। व्यापार में धन हानि का खतरा है। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है, जिससे मानसिक शांति भंग होगी। आप मेहनत करेंगे, लेकिन परिणाम उम्मीद से कम मिलने से निराशा हो सकती है।
मकर राशि के जातक मानसिक उतार-चढ़ाव से गुजर सकते हैं। ज्यादा अपेक्षाओं का बोझ तनाव का कारण बनेगा, और आप अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। दूसरों की टिप्पणियां आपको विचलित कर सकती हैं। बेहतर होगा कि आप अपने लक्ष्य पर ध्यान रखें और अनावश्यक सोच-विचार से बचें। ध्यान, योग और प्राणायाम मन को स्थिर करने में मदद करेंगे।
TagsMargashirsha Amavasyaमार्गशीर्ष अमावस्याजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





