धर्म-अध्यात्म

कई बड़े ग्रहों का अप्रैल में होगा राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा महालाभ

Khushboo Dhruw
5 April 2021 9:48 AM GMT
कई बड़े ग्रहों का अप्रैल में होगा राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा महालाभ
x
अप्रैल का महीना ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है। इस बार अप्रैल में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है।

अप्रैल का महीना ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है। इस बार अप्रैल में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है। इस माह 05 अप्रैल को गुरु का राशि परिवर्तन होगा। इसके बाद सूर्य व मंगल के साथ शुक्र भी अपनी चाल अप्रैल में बदलेंगे। ज्योतिषी दृष्टि से अप्रैल को सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लेकिन ग्रहों के योग-संयोग से 5 राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। जानिए अप्रैल में किन राशियों को हो सकती है परेशानी-

मेष राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना व्यस्तता से भरा रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को भाग-दौड़ का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत के अनुरुप फल न मिलने से निराशा होगी। बेवजह धन खर्च हो सकता है। सिर दर्द जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल के अंत में सूर्य गोचर से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कर्क राशि वालों की सामान्य रहेगी आर्थिक स्थिति
अप्रैल में कर्क राशि वालों को खट्टे-मीठे अनुभवों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्च बढ़ सकता है।
सिंह राशि वालों के लिए खड़ी होंगी मुश्किलें
अप्रैल में सिंह राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने सिंह राशि वालों को सेहत के मामले में सतर्क रहना जरूरी है। गुस्से पर काबू रखें और वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में मुश्किलें आ सकती हैं। किसी भी तरह के निवेश व आर्थिक लेन-देन से बचें।
कन्या राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा अप्रैल का महीना
कन्या राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव व उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी को नजरअंदाज ना करें। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। खान-पान में संयम बरतना बेहतर होगा।
मकर राशि वालों को हो सकती है टेंशन
मकर राशि से अप्रैल में गुरु निकलेंगे, लेकिन इससे स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं होगा। इस माह परिवार में शुभ कार्यों की प्लानिंग हो सकती है। घरेलू उलझनों का सामना करना पड़ेगा। खर्च बढ़ सकता है। कार्यों में सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पार्टनर व बच्चों को लेकर मकर राशि वालों की टेंशन बढ़ सकती है।


Next Story