- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Mangla Gauri Vrat...
धर्म-अध्यात्म
Mangla Gauri Vrat Date: सावन में कब है मंगला गौरी व्रत, ये है पूरी लिस्ट
Sarita
21 Jun 2025 9:17 AM IST

x
Mangla Gauri Vrat Date: यह व्रत श्रावण मास के प्रत्येक मंगलवार को किया जाता है। यह व्रत माता पार्वती के मंगला स्वरूप की आराधना का प्रतीक है। ब्राह्मवैवर्त पुराण, व्रतार्क और कुछ तंत्र ग्रंथों में माता गौरी के मंगलकारी रूप का वर्णन आता है, जिसमें वे विशेष रूप से स्त्री सौभाग्य की रक्षिका और काम्य फलदायिनी कही गई हैं। यह व्रत शक्ति और मंगल ग्रह दोनों से जुड़ा हुआ माना जाता है इसलिए जिन स्त्रियों के पति की कुंडली में मंगल दोष होता है या वैवाहिक जीवन में बाधा हो, उनके लिए यह व्रत अत्यंत प्रभावकारी है।
2025 डेट लिस्ट:
First Mangal Gauri Vrat 2025 पहला मंगला गौरी व्रत- 15 जुलाई 2025
Second Mangal Gauri Vrat 2025 दूसरा मंगला गौरी व्रत- 22 जुलाई 2025
Third Mangal Gauri Vrat 2025 तीसरा मंगला गौरी व्रत- 29 जुलाई 2025
Fourth Mangal Gauri Vrat 2025 चौथा मंगला गौरी व्रत- 05 अगस्त 2025
पति की आयु वृद्धि होती है।
दांपत्य जीवन में प्रेम और समर्पण बढ़ता है।
संतानहीन स्त्रियों को संतान सुख मिलता है।
जिनका विवाह नहीं हो रहा, उन्हें मंगल दोष से मुक्ति मिलती है।
मंगला गौरी व्रत शुरू करने से पहले रखें ध्यान: श्रावण मास के प्रत्येक मंगलवार को यह व्रत किया जाता है। यदि पहली बार कर रही हों, तो 5 वर्ष तक इसे करना अनिवार्य माना गया है|
Next Story





