- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Mangalvar Vrat Vidhi:...
धर्म-अध्यात्म
Mangalvar Vrat Vidhi: मंगलवार का व्रत बुराई का नाश करता है, बस जान लें इससे जुड़े खास नियम
Sarita
25 March 2025 6:55 AM IST

x
Mangalvar Vrat Vidhi: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को जरूर समर्पित होता है। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन महाबली हनुमान के भक्त व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। कलयुग के देवता कहे जाने वाले बजरंगबली की पूजा और उपासना करने से जीवन में खुशियां आती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है, तो उसे मंगलवार के दिन व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इससे हनुमान जी की कृपा मिलती है और मंगल के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। मंगलवार का व्रत व्यक्ति के जीवन से संकटों को दूर करता है और साहस, सम्मान, बल और पुरुषार्थ बढ़ाता है। हालांकि मंगलवार व्रत के दौरान कुछ नियमों का पालन करना चाहिए वरना व्रत का लाभ नहीं मिलता है। आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में.
मंगलवार व्रत की शुरुआत किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के पहले मंगलवार से करनी चाहिए। यदि आप किसी मनोकामना के लिए मंगलवार का व्रत करना चाहते हैं तो इसे 21 या 45 मंगलवार तक करें। 21 या 45 मंगलवार तक व्रत करने के बाद इसका उद्यापन करना चाहिए।
मंगलवार व्रत के दौरान पूजा के लिए स्नान करके घर के ईशान कोण में किसी साफ जगह पर बैठकर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें। इस दिन लाल कपड़े पहने और हाथ में पानी लेकर व्रत का संकल्प करें।
हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं और फूल चढ़ाएं। फिर मंगलवार व्रत कथा पढ़ें या सुनें। इसके बाद हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ करें। भगवान को गुड़ चने का भोग लगाकर उनकी आरती करें। दिन में सिर्फ एक बार भोजन लें। अपने आचार-विचार शुद्ध रखें। शाम को हनुमान जी के सामने दीपक जलाकर आरती करें।
21 या 45 मंगलवार का व्रत रखने के बाद 22वें मंगलवार को विधि-विधान से हनुमान जी का पूजन करके उन्हें चोला चढ़ाएं। फिर 21 ब्राह्मणों को बुलाकर उन्हें भोजन कराएं और दान-दक्षिणा दें।
मंगलवार व्रत के लाभ
मंगलवार व्रत से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा बनी रहती है। ये व्रत सम्मान, बल और साहस को बढ़ाता है। होनहार और भाग्यशाली संतान प्राप्ति के लिए भी मंगलवार का व्रत बहुत लाभकारी है। यदि आपकी कुंडली में मंगल कमजोर है और शुभ फल नहीं दे रहा है, तो मंगलवार का व्रत जरूर करना चाहिए।
TagsMangalvar Vrat Vidhiमंगलवारव्रतबुराईनाश Mangalvar Vrat VidhiTuesdayfastevildestruction जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





