- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Mangal Gochar : मंगल 7...
Mangal Gochar : मंगल 7 जून को मित्र राशि सिंह में करेगा गोचर, आचार्य इंदु प्रकाश से जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

मंगल आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म पत्रिका के बारहवें स्थान का सम्बन्ध आपके व्यय तथा शय्या सुख से है। मंगल के इस गोचर से आपके पास धन की कमी नहीं होगी और आप प्रभावशाली होंगे। साथ ही शय्या सुख भी मिलता रहेगा। साथ ही ये भी जान लीजिये कि- जन्म पत्रिका में पहले, चौथे, सातवें और आठवें घर की तरह बारहवें घर में भी मंगल का गोचर जातक को मांगलिक बनाता है। लिहाजा कन्या राशि वालों को बारहवें स्थान पर मंगल का यह गोचर 28 जुलाई तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक बना देगा। अगर आप विवाहित हैं तो इस बात पर भी ध्यान दें कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्म पत्रिका में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर तो नहीं जा रहा है। अगर हां तो आपको इस गोचर के उपाय जरूर करने चाहिए। अतः टेम्पेरेरी मांगलिक समस्याओं से बचने के लिये- 28 जुलाई तक खाकी रंग की टोपी या पगड़ी से सिर ढककर रखें।
तुला राशि
मंगल आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म पत्रिका के ग्यारहवें स्थान का सम्बन्ध हमारे आय तथा इच्छाओं की पूर्ति से होता है। मंगल के इस गोचर से आप साहसी और न्यायप्रिय होंगे, आध्यात्मिक विचारों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। इस बीच आपके साथ-साथ आपके माता-पिता को भी आर्थिक रूप से लाभ होगा। साथ ही इस दौरान आपकी कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है। हालांकि इस दौरान आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है। लिहाजा मंगल के अशुभ फलों से बचने के लिये- जरूरतमंद को वस्त्र दान करें।
वृश्चिक राशि
वालों मंगल आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म पत्रिका के दसवें स्थान का सम्बन्ध हमारे करियर, राज्य तथा पिता से होता है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको करियर में लाभ मिलेगा। आपके पिता की उन्नति होगी। आपके कदम जहां भी जायेंगे, वहां तरक्की ही तरक्की होगी। आपका गृहस्थ जीवन सुखी होगा। साथ ही आपकी अचल सम्पत्ति में इजाफा हो सकता है। लिहाजा मंगल के अशुभ फलों से बचने के लिये- चूल्हे पर दूध उबालते समय ध्यान रखें कि दूध उबलकर बर्तन से बाहर न गिरे।
धनु राशि
मंगल आपके नवें स्थान, यानि भाग्य स्थान पर गोचर करेंगे। लिहाजा मंगल के इस गोचर से आपको हर तरह का सुख मिलेगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वहीं बड़े भाई का साथ आपकी किस्मत के सितारे को और भी बुलंद कर देगा। इस दौरान शस्त्र, चिकित्सा और कृषि के व्यवसाय आदि से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। जो लोग प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत हैं, उन्हें किसी अन्य पद की प्राप्ति भी हो सकती है। लिहाजा मंगल के शुभ फल बनाये रखने के लिये- भाईयों को जब भी जरूरत पड़े, तो उनकी सहायता जरूर करें।
मकर राशि
मंगल आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म पत्रिका के आठवें स्थान का सम्बन्ध हमरे आयु से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। हालाँकि इस दौरान वाहन चलाते समय आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। इसके अलावा आठवें स्थान पर मंगल का यह गोचर मकर राशि वालों को 28 जुलाई तक के लिये अस्थाई रूप से मांगलिक बना देगा। अगर आप विवाहित हैं तो आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्म पत्रिका में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर तो नहीं जा रहा है। अगर हां तो ठीक है, अन्यथा मंगल के इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए। लिहाजा टेम्पेरेरी मांगलिक समस्याओं से बचने के लिये- रोटी सेंकने के लिये तवा रखें, तो उसके गर्म होने पर पानी के छींटे मारने के बाद रोटी सेंके।
कुम्भ राशि
मंगल आपके सातवें स्थान पर गोचर करेगा। जन्म पत्रिका के सातवें स्थान का सम्बन्ध हमारे जीवनसाथी से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको जीवनसाथी का साथ मिलता रहेगा। लव मेट्स के साथ भी आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। सातवें स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको भी 28 जुलाई तक के लिये टेम्पेरेरी तौर पर मांगलिक बना देगा। अगर आप विवाहित हैं तो आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्म पत्रिका में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर तो नहीं जा रहा है। अगर ऐसा है तो ठीक, वरन् सतर्क होकर इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए । लिहाजा टेम्पेरेरी मांगलिक समस्या से बचने के लिये- अपनी बहन या बुआ को लाल रंग के कपड़े गिफ्ट करें और उनका आशीर्वाद लें।
मीन राशि
मंगल आपके छठे स्थान पर गोचर करेगा। जन्म पत्रिका के छठे स्थान का सम्बन्ध हमारे मित्र, शत्रु तथा स्वास्थ्य से है। मंगल के इस गोचर से समाज में आपकी ताकत बढ़ेगी और इस बीच आपका परिचय समाज के कुछ अच्छे लोगों से होगा। मंगल का यह गोचर आपके भाईयों और दोस्तों के लिये भी शुभ संकेत लेकर आया है। इस दौरान आपको आग से सावधानी बरतनी चाहिए। लिहाजा मंगल के अच्छे फल सुनिश्चित करने के लिये- मंगलवार के दिन अपने भाई को कुछ न कुछ गिफ्ट जरूर करें।





