- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Makar Sankranti...
धर्म-अध्यात्म
Makar Sankranti Fashion Tips: मकर संक्रांति सेलिब्रेशन के दौरान अपनाएं सिंपल और एलिगेंट स्टाइल
Sarita
14 Jan 2026 10:47 AM IST

x
Makar Sankranti Fashion Tips: मकर संक्रांति भारतीय त्योहारों में से एक है, जिसे पूरे देश में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। ये त्योहार खासतौर पर फसल कटाई, सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक है। इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं, और खूब सारा दान करते हैं। इस मौके पर नये कपड़े पहनने का भी रिवाज है।
पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए ऐसे कई आउटफिट विकल्प हैं, जो पारंपरिक होने के साथ-साथ आरामदायक और फैशनेबल भी हैं। इस लेख में हम आपको मकर संक्रांति के लिए आसान और आकर्षक आउटफिट आइडियाज देंगे, जिनसे आप त्योहार के दिन स्टाइल और सादगी दोनों का सही मिश्रण दिखा सकें।
महिलाओं के लिए पहला विकल्प:
मकर संक्रांति के मौके पर अगर आप चाहें तो पीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं
पीला रंग इस पूजा के लिए काफी शुभ माना जाता है।
इसके साथ बालों में भी अलग स्टाइल बनाएं।
इस तरह की साड़ी के साथ मेकअप और ज्वेलरी को हल्का ही रखें, वरना आपका लुक अजीब दिखेगा।
दूसरा विकल्प:
कुछ सिंपल पहनने का मन है तो इस तरह के फ्लोरल सूट से बेहतर विकल्प माना जाएगा।
ऐसा सूट हर महिला के पास बेहद आसानी से मिल जाएगा।
अगर पीले रंग का सूट नहीं है तो आप लाल या हरे रंग का सूट भी कैरी कर सकती हैं।
इसके साथ अपने बालों को खुला रखें, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे।
इन बातों का ध्यान रखें:
मकर संक्रांति की पूजा के दौरान ज्यादा मेकअप करने से बचें।
ज्यादा हैवी ज्वेलरी आपके लुक को बिगाड़ने का काम करेगी।
हील्स पहनने की बजाय मोजरी या फिर फ्लैट चप्पलों को जगह दें।
पुरुषों के लिए पहला विकल्प:
बात जब मकर संक्रांति के मौके की है तो पीले रंग का कुर्ता ही पहनें।
कुर्ते के साथ अगर आप धोती पहनेंगे तो आपका लुक ज्यादा अच्छा लगेगा।
धोती की वजह से आपको पूजा में बैठने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
दूसरा विकल्प:
कॉटन का कुर्ता नहीं पहनना तो पीले रंग का सिल्क का कुर्ता कैरी करें।
सिल्क का कुर्ता अपने आप में काफी रॉयल दिखता है।
इसके साथ चूड़ीदार पायजामी पहनेंगी तो आपका लुक अच्छा दिखेगा।
TagsMakar SankrantiFashionमकर संक्रांतिसेलिब्रेशनस्टाइल Makar SankrantiCelebrationStyle जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





