- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Mahashivratri Vastu...
धर्म-अध्यात्म
Mahashivratri Vastu Upay 2026: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चढ़ाया जल दूर करेगा घर का वास्तु दोष, जानें सही विधि
Sarita
13 Feb 2026 10:20 AM IST

x
Mahashivratri Vastu Upay 2026: महाशिवरात्रि भगवान शिव की उपासना का विशेष पर्व है. इस दिन की गई पूजा को अत्यंत फलदायी माना जाता है. मान्यता है कि भक्त अगर सच्ची श्रद्धा और सही विधि के साथ कुछ छोटे-छोटे उपाय करें तो जीवन की बाधाओं को कम किया जा सकता है. कहा जाता है कि शिवलिंग पर अर्पित जल केवल पूजा का हिस्सा नहीं है. यह सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम भी माना जाता है. इसी कारण इसे घर के वास्तु संतुलन से जोड़कर देखा जाता है|
शिवलिंग पर चढ़ाए जल का महत्व:
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंत्रोच्चार के साथ चढ़ाया गया जल पवित्र हो जाता है. इसे शिव कृपा का प्रतीक माना जाता है. कहा जाता है कि यह जल नकारात्मक ऊर्जा को शांत करता है. घर में सकारात्मक वातावरण बनाने में सहायक होता है.इसी वजह से कई लोग इसे घर में छिड़कने की परंपरा निभाते हैं|
वास्तु दोष दूर करने का आसान उपाय :
यदि घर में तनाव बना रहता हो या काम बार-बार रुकते हों तो महाशिवरात्रि पर विशेष उपाय किया जा सकता है. सबसे पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें. शिवलिंग पर जल अर्पित करें. ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करें. पूजन के बाद थोड़ा-सा जल स्वच्छ पात्र में ले आएं. घर पहुंचकर इष्ट देव का स्मरण करें|
फिर उसी मंत्र का जाप करते हुए जल का छिड़काव करें. खासकर अंधेरे कोनों में जल छिड़कें. मुख्य द्वार पर जरूर छिड़काव करें. इसे ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है. ध्यान रखें कि इस जल का उपयोग शौचालय या गंदे स्थानों पर न करें. यदि जल बच जाए तो उसे किसी पौधे या पीपल के वृक्ष में अर्पित कर दें|
आर्थिक तंगी के लिए उपाय:
महाशिवरात्रि पर धन से जुड़ी समस्या के लिए भी उपाय बताया जाता है. शिवलिंग पर जल, कच्चा दूध और बिल्वपत्र अर्पित करें. मंत्र जाप के साथ पूजा करें. थोड़ा-सा पवित्र जल घर लाकर तिजोरी या धन रखने की जगह पर छिड़कें. उत्तर दिशा में भी कुछ बूंदें डालें. इसे कुबेर की दिशा माना जाता है|
शाम को घी का दीपक जलाएं. भगवान शिव से आर्थिक स्थिरता की प्रार्थना करें. अगले दिन सामर्थ्य अनुसार दान करें. महाशिवरात्रि पर किया गया यह छोटा-सा उपाय आस्था से जुड़ा है. मान्यता है कि इससे घर में शांति और सकारात्मकता बढ़ती है|
TagsMahashivratri VastuUpayमहाशिवरात्रिशिवलिंगविधिMahashivratri Vastu RemediesMahashivratriShivalingaMethod जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





