- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Mahashivratri:...
धर्म-अध्यात्म
Mahashivratri: महाशिवरात्रि के दिन करें ये 5 काम, भोलेनाथ के आशीर्वाद से बनी रहेगी सेहत और खुशहाली
Sarita
24 Feb 2025 11:24 AM IST

x
Mahashivratri: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पावन दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। कहते हैं इस दिन जो भी भगवान भोलेनाथ की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है, उसके मन की हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महाशिवरात्रि का पर्व बाकी त्यौहारों से कई मायनों में अलग है। यह महज एक उत्सव का ही दिन नहीं है बल्कि आध्यात्मिक रूप से खुद को ऊपर उठाने का भी दिन है। ऐसे में आप इस दिन कुछ ऐसी खास चीजें कर सकते हैं, जो आपकी स्प्रिचुअल ग्रोथ के साथ-साथ बॉडी और माइंड को बेहतर रखने में भी मदद करेंगी।
ठंडे पानी से करें स्नान:
महाशिवरात्रि के पावन दिन की शुरुआत आप ठंडे पानी में स्नान करने के साथ कर सकते हैं। सुबह ठंडे पानी में स्नान करना एक बहुत अच्छी आदत है, जिसे आपको अपने डेली रूटीन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। दरअसल कई अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि ठंडे पानी से नहाने पर ध्यान शक्ति बढ़ती है। इसके साथ ही बॉडी में ओवरऑल ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ता है, जो शरीर में ऊर्जा को बढ़ावा देता है। ये आपकी आध्यात्मिक ग्रोथ के साथ-साथ बॉडी और माइंड के लिए भी एक अच्छी आदत है।
मेडिटेशन से करें दिन की शुरुआत:
सुबह की शुरुआत आप कुछ देर मेडिटेशन के साथ कर सकते हैं। मेंटल और फिजिकल हेल्थ को बेहतर रखने का यह एक बेहतरीन तरीका है। कई धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं में प्राचीन समय से ही इसका अभ्यास किया जाता रहा है। आज मॉडर्न साइंस में भी मेडिटेशन के हेल्थ बेनिफिट्स को माना जा रहा है। कई रिसर्च में तो यह बात भी सामने आई है कि रोज ध्यान करने से आप लंबे समय तक जवां बने रहते हैं और उम्र में भी इजाफा होता है। ऐसे में आपको ध्यान का अभ्यास अपने रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए।
महाशिवरात्रि के दिन बहुत से भक्त उपवास रखते हैं। यह सिर्फ धार्मिक नजरिए से ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। साइंस में भी फास्टिंग के कई हेल्थ बेनिफिट्स बताए गए हैं। जब आप 24 घंटे के लिए अपनी बॉडी को रेस्ट देते हैं और कई चीजें खाने से परहेज करते हैं, तो इसके कई फायदे होते हैं। जैसे- ब्लड शुगर लेवल का नियंत्रित होना, हार्ट हेल्थ इंप्रूव होना, बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होना, फोकस इंप्रूव होना आदि।
मंत्रजाप करना:
महाशिवरात्रि के दिन को आप 'ओम्' का जाप कर के और भी खास बना सकते हैं। 'ओम्' को 'ब्रह्मांड की ध्वनि' कहा जाता है और यह भगवान शिव से भी जुड़ा हुआ होता है। धार्मिक रूप से तो ओम् का जाप हमेशा से महत्वपूर्ण रहा ही है, साथ में इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी सामने आए हैं। कई अध्ययनों में पता चला है कि ओम् का मंत्रजाप करने से हमारे नेगेटिव इमोशन जैसे गुस्सा, स्ट्रेस, डिप्रेशन और एंग्जाइटी भी दूर होते हैं।
जरूरतमंदों को करें दान:
किसी भी धार्मिक उत्सव या पूजा-पाठ में दान का बहुत ही विशेष महत्व होता है। कहते हैं भगवान को खुश करने का सबसे आसान और असरदार तरीका यही है कि किसी जरूरतमंद की मदद की जाए। ऐसे में आप महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। आप से जो भी बन पड़े जरूर दान करें। हालांकि इस दान-धर्म को सिर्फ आज तक ही सीमित ना रखें बल्कि भविष्य में भी पूरी कोशिश करें कि आप किसी के काम आ पाएं।
TagsMahashivratriमहाशिवरात्रिकामभोलेनाथआशीर्वादखुशहालीMahashivratriworkBholenathblessingshappinessजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





