- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Mahashivratri 2026:...
धर्म-अध्यात्म
Mahashivratri 2026: जानें महाशिवरात्रि के दिन किन कार्यों को करने से मिलेगी कृपा और क्या कार्य करना वर्जित
Sarita
14 Feb 2026 6:56 AM IST

x
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का दिन शिव पूजन के साथ ही आध्यात्मिक उत्थान के लिए भी बहुत विशेष माना जाता है। साल 2026 में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पर महादेव की पूजा करने से जहां आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं वहीं योग-ध्यान आदि करने से आपको अलौकिक अनुभव भी प्राप्त हो सकते हैं। इस दिन से जुड़े कुछ नियम भी हैं जिनका आपको पालन करना चाहिए। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
महाशिवरात्रि के दिन क्या करें?
महाशिवरात्रि के पावन दिन पर आपको सूर्योदय से पूर्व उठना चाहिए।
उठने के बाद स्नान-ध्यान करें और घर के साथ ही पूजा स्थल को भी स्वच्छ करें।
इस दिन पीले या लाल रंग के वस्त्र गृहस्थ लोगों को धारण करने चाहिए।
ब्रह्मचर्य का पालन इस दिन हर व्यक्ति को करना चाहिए।
महाशिवरात्रि के दिन चारों हर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए इससे भोलेनाथ का आशीर्वाद आप पर बरसता है।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दूध, दही, घी, शहद, गन्ने का रस्स, गंगाजल आदि से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।
महाशिवरात्रि पर रात को जागरण करने से और शिव आराधना करने से विघ्न-बाधाओं से आपको मुक्ति मिलती है।
इस दिन आपको कुछ समय निकालकर योग-ध्यान का अभ्यास भी अवश्य करना चाहिए।
व्रत रखने वालों को इस दिन सेब, केला, संतरा, खजूर, मेवे आदि खाने चाहिए।
नारियल पानी, दूध, फलों का ताजा रस भी पिया जा सकता है।
महाशिवरात्रि के दिन शिव जी को धतूरा, बेलपत्र, आक के फूल, भांग आदि अर्पित करना भी शुभ माना जाता है।
शिवरात्रि के व्रत में शिव चालीसा का पाठ करने से भी आपको उचित फल प्राप्त होते हैं।
महाशिवरात्रि के दिन क्या न करें?
व्रत रखने वालों को दिन के समय सोने से बचना चाहिए।
इस दिन तामसिक भोजन जैसे मांस, लहसुन, प्याज और शराब का सेवन करने से आपको बचना चाहिए।
महाशिवरात्रि के दिन गलती से भी किसी जानवर पर अत्याचार न करें।
बड़े-बुजुर्गों का अपमान आपको नहीं करना चाहिए।
किसी की भी बुराई करने से बचें।
गलत संगति से इस दिन जितना दूर रहेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा।
महाशिवरात्रि के दिन वासना जनित विचारों से दूर रहें और इनसे दूरी बनाए रखने के लिए धार्मिक पुस्तकों का पाठ करें।
शिवरात्रि के दिन अगर व्रत रखा है तो बहुत अधिक शारीरिक कार्य करने से आपको बचना चाहिए।
महाशिवरात्रि की पूजा में केतकी के फूल को शामिल न करें।
TagsMahashivratriमहाशिवरात्रिकृपावर्जितMahashivratriblessingsprohibited जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





