- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Mahashivratri 2025 : ...
धर्म-अध्यात्म
Mahashivratri 2025 : इस अनोखा मंदिर में झाड़ू चढ़ाने से पूरी होती है मनोकामना
Tara Tandi
23 Feb 2025 10:56 AM IST

x
Mahashivratri ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं लेकिन फाल्गुन माह में पड़ने वाली महाशिवरात्रि को विशेष माना गया है जो कि शिव साधना के लिए उत्तम दिन होता है इस दिन भक्त भोलेनाथ की विधिवत पूजा कर उपवास आदि रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से प्रभु की कृपा प्राप्त होती है।
इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी दिन बुधवार को मनाया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा भारत के एक अनोख शिव मंदिर के बारे में बता रहे हैं जहां महादेव को झाड़ू चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और भोलेबाबा की कृपा बरसती है तो आइए जानते हैं इस अनोखे मंदिर के बारे में।
पातालेश्वर मंदिर—
आपको बता दें कि भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मुरादाबाद और संभल जिले के बहजोई के सादतबाड़ी नामक गांव में स्थिति पातालेश्वर मंदिर बड़ा ही अनोखा शिव मंदिर है जहां भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उन्हें झाड़ू अर्पित करते हैं।
स्थानीय लोगों की मानें तो पातालेश्वर मंहादेव मंदिर में झाड़ू चढ़ाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। यहां लोग कांवड़ लेकर भी आते हैं और गंगाजल से महादेव का अभिषेक करते हैं। पातालेश्वर मंदिर में सोमवार के दिन भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है इस मंदिर में भक्त दूर दूर से महादेव को झाड़ू चढ़ाने आते हैं।
ऐसी मान्यता है कि यहां झाड़ू चढ़ाने से चर्म रोग से छुटकारा मिलता है। आपको बता दें कि पातालेश्वर महादेव मंदिर करीब 150 वर्ष पुराना है। इस मंदिर में महादेव को दूध, जल, फल पुष्प, बेलपत्र, भांग और धतूरे के साथ ही सीकों वाली झाड़ू भी चढ़ाई जाती है।
TagsMahashivratri 2025 अनोखा मंदिरझाड़ू चढ़ानेपूरी होती मनोकामनाMahashivratri 2025 Unique templeoffering broomwishes are fulfilledजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





