भारत
4 दोस्तों की दर्दनाक मौत, कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त, शव अंदर बुरी तरह फंसे
jantaserishta.com
23 Feb 2025 10:07 AM IST

x
कार का रूफ टूटा 10 फीट दूर जा गिरा युवक.
पंचकूला: पंचकूला के पिंजौर में सोलन-शिमला बायपास पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिससे चार युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि परमाणु की ओर से आ रही कार पंचकूला की तरफ जा रही थी. जैसे ही कार कालका बिटना कॉलोनी के पास पहुंची, वैसे ही सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. जिससे कार में सवार चार युवकों की मौत हो गई.
हादसा रविवार सुबह 5 बजे का बताया जा रहा है. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसा इतना भयानक था कि कार का रूफ टूट गया और एक युवक 10 फीट दूर जाकर गिरा. वहीं एक युवक कार के अंदर ही फंसा रह गया.
हादसे की सूचना राहगीरों ने तुरंत पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. जिसके बाद एंबुलेंस को भी बुलाया गया और शवों को पंचकूला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक युवक पंचकूला और ढली के रहने वाले थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे पंचकूला के पिंजौर में सोलन-शिमला बायपास पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां एक कार खड़े ट्रक से भिड़ गई. जिससे 4 युवकों की मौत हो गई. फिलहाल युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





