धर्म-अध्यात्म

18 जून को महालक्ष्मी योग, बुध व शुक्र के इस युति से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत

Renuka Sahu
10 Jun 2022 2:22 AM GMT
Mahalakshmi Yoga on June 18, the fate of these 4 zodiac signs will shine with this combination of Mercury and Venus
x

फाइल फोटो 

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, हर ग्रह किसी न किसी ग्रह के साथ युति बनाता है। ग्रहों की युति का सभी राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, हर ग्रह किसी न किसी ग्रह के साथ युति बनाता है। ग्रहों की युति का सभी राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ता है। शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में पहले से ही बुध ग्रह विराजमान हैं। ज्योतिष में शुक्र को विलासिता, धन, वैभव, रोमांस और ऐश्वर्य आदि का कारक माना जाता है। जबकि बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, संवाद, संचार और व्यापार आदि के कारक हैं। 18 जून को इन दोनों ग्रहों की युति बनेगी। जिसे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। इस योग को महालक्ष्मी योग भी कहते हैं। जानें महालक्ष्मी योग से किन राशि वालों को होगा विशेष लाभ-

मेष- मेष राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण जन्मकुंडली के दूसरे भाव में होगा। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इस दौरान आपको कहीं से अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव होंगे। आपकी कार्यशैली में जबरदस्त सुधार होगा। कुलमिलाकर आपके लिए यह समय शानदार रहने वाला है।
सिंह- सिंह राशि वालों की जन्मकुंडली में महालक्ष्मी योग का निर्माण दशम भाव में होगा। जिसे नौकरी या कार्यक्षेत्र का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आपको व्यापार में जबरदस्त लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों की आय में वृद्धि संभव है।
कर्क- लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण आपकी राशि के 11वें भाव में होगा। जिसे इनकम या आय का भाव कहा जाता है। इसलिए आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। आय के नए साधन बनेंगे। व्यापार में अच्छा धन लाभ हो सकता है। इस दौरान आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए महालक्ष्मी योग शुभ साबित हो सकता है। आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापार में लाभ हो सकता है। इस राशि वालों की लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
Next Story