- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Maha Shivratri...
धर्म-अध्यात्म
Maha Shivratri Marriage Remedies: महाशिवरात्रि पर करें ये 7 अचूक उपाय, वैवाहिक जीवन होगा मजबूत और सिंगल लोगों को मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी
Sarita
14 Feb 2026 7:44 AM IST

x
Maha Shivratri Marriage Remedies: महाशिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा और कुछ विशेष उपाय करने से न केवल योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है, बल्कि वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और स्थिरता भी आती है। तो आइए जानते हैं कि इस शुभ दिन पर कौन-कौन से उपाय करने चाहिए, जिससे वैवाहिक जीवन मजबूत होगा और अविवाहित लोगों को आदर्श जीवनसाथी का प्राप्ति होगी।
शिव-पार्वती हैं आदर्श दांपत्य का प्रतीक:
शिव और पार्वती का संबंध प्रेम, विश्वास और समर्पण की मिसाल माना जाता है। जहां शिव शांत और गंभीर हैं, वहीं पार्वती शक्ति और धैर्य की प्रतीक हैं। दोनों मिलकर यह संदेश देते हैं कि मजबूत रिश्ता आपसी सम्मान, संतुलन और समझ से बनता है। महाशिवरात्रि का यह पावन दिन रिश्तों में प्रेम, विश्वास और नई ऊर्जा भरने का अवसर भी है। सच्ची श्रद्धा और सरल उपायों से आप अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय और मजबूत बना सकते हैं। यही कारण है कि महाशिवरात्रि को रिलेशनशिप और मैरिड लाइफ के लिए खास दिन माना जाता है।
वैवाहिक जीवन के लिए महाशिवरात्रि के अचूक उपाय:
मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। इसलिए इस दिन अविवाहित लड़कियां योग्य वर की कामना से व्रत रखती हैं। वहीं सुहागिन महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि के लिए उपवास करती हैं।
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का अभिषेक विशेष फलदायी माना गया है। कच्चे दूध से अभिषेक करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। जल में दूर्वा मिलाकर अभिषेक करने और चंदन अर्पित करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
शिवलिंग पर शहद और चंदन अर्पित कर शिव चालीसा का पाठ करें तथा 108 नामों का जाप करें। इससे योग्य वर की प्राप्ति और वैवाहिक सुख का आशीर्वाद मिलता है।
अगर आप अपने रिश्ते में मिठास बढ़ाना चाहते हैं, तो मां पार्वती को सुहाग की वस्तुएं अर्पित करें। लाल और हरे रंग की चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी और लाल चुनरी चढ़ाना शुभ माना गया है। लाल रंग प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक है, जबकि हरा रंग नई शुरुआत और समृद्धि का संकेत देता है।
अगर आप अपने रिश्ते में प्रेम और समझ बढ़ाना चाहते हैं, तो मां पार्वती को लाल, पीले या हरे रंग की साड़ी अर्पित करना भी शुभ फलदायी माना गया है।
महाशिवरात्रि पर 21 बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करें। भांग, धतूरा और सफेद पुष्प भी चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे प्रेम विवाह की कामना पूरी होती है और दांपत्य जीवन की रुकावटें दूर होती हैं।
जलाभिषेक के बाद “ॐ गौरीशंकराय नमः” मंत्र का जाप करें। शिव और पार्वती की चालीसा का पाठ करें। साथ ही अपनी क्षमता अनुसार दान अवश्य करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और वैवाहिक स्थिरता बनी रहती है।
TagsMaha Shivratri Marriage Remediesमहाशिवरात्रिउपायवैवाहिक जीवनमजबूतMahashivratriremediesmarital lifestrongजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





