- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Maha Shivratri 2026:...
धर्म-अध्यात्म
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पूजा के बाद सामग्रियों का क्या करें? भूलकर भी कूड़े में न फेंकें, जान लें विसर्जन का सही तरीका
Sarita
16 Feb 2026 7:49 AM IST

x
Maha Shivratri 2026: जैसे ही महाशिवरात्रि की पूजा संपन्न होती है वैसे ही मन में ये ख्याल आता है कि पूजा में प्रयोग हुई सामग्री का क्या करें? क्या इसे कूड़े में फेंक दें या किसी पेड़ पर चढ़ा दें? सबसे पहले तो ये जान लें कि पूजा में प्रयोग हुई किसी भी सामग्री को कूड़े में कभी भी नहीं डालना चाहिए क्योंकि ऐसा करना पाप माना जाता है। शास्त्रों में इन सामग्रियों को विसर्जित करने का सही तरीका और नियम बताए गए हैं। अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं तो आपको महाशिवरात्रि पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त हो जाएगा और कोई दोष भी नहीं लगेगा। चलिए जानते हैं शिवरात्रि पूजन में इस्तेमाल की गई सामग्री को विसर्जित करने का सही तरीका।
महाशिवरात्रि पूजा में इस्तेमाल की गई सामग्रियों को ऐसे करें विसर्जित
बेलपत्र और फूलों को पेड़-पौधे की जड़ में या बहते हुए स्वच्छ जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।
सूखे फूलों को इकट्ठा कर खाद भी बना सकते हैं।
शिवलिंग पर चढ़ाया गया दूध, दही या गन्ने का रस पेड़ों में डाल देना चाहिए।
इसे कभी भी नाली या गंदे स्थान पर न बहाएं।
पूजा में चढ़ाए गए फल-प्रसाद को परिवार और जरूरतमंदों में बांट देना चाहिए।
दीपक की बची हुई रूई और तेल को किसी पेड़ के नीचे रख देना चाहिए।
अभिषेक का जल किसी पवित्र पौधे में डाल सकते हैं या घर की छत पर भी छिड़क सकते हैं इसे शुभ माना जाता है।
पूजा में इस्तेमाल हुई सामग्री को कूड़े में न डालें।
धार्मिक वस्तुओं का अपमान न करें।
पूजा में चढ़ाया गया प्रसाद सभी में वितरित कर दें।
TagsMaha Shivratriमहाशिवरात्रि पूजासामग्रियोंविसर्जनतरीकाMaha ShivratriMahashivratri pujamaterialsimmersionmethod जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





