- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Maha Shivratri 2025 :...
धर्म-अध्यात्म
Maha Shivratri 2025 : इस मौके पर घर लाएं ये चीजें, सालभर बरसाएंगे भगवान भोलेनाथ की कृपा
Sarita
10 Feb 2025 9:23 AM IST

x
Maha Shivratri 2025 : इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस शुभ दिन पर पूजा पाठ और व्रत करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के पावन दिन पर अगर कुछ चीजों को घर लाया जाए तो सालभर शिव की कृपा बरसती है और कष्ट दूर हो जाते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन महाशिवरात्रि को बहुत ही खास माना जाता है जो कि शिव को समर्पित दिन है इस दिन भक्त भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं। मान्यता है कि इस पावन दिन पर शिव साधना करने से प्रभु की असीम कृपा बरसती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं।
महाशिवरात्रि पर घर लाएं ये चीजें—
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान शिव के परिवार की प्रतिमा या चित्र घर में लाना शुभ माना जाता है मान्यता है कि शिव परिवार की तस्वीर को घर में रखने से सकारात्मकता का संचार होता है साथ ही परिवार में प्रेम व एकता भी सदा बनी रहती है। इसके अलावा इस पावन अवसर पर भक्तगण पारण शिवलिंग भी खरीदकर घर ला सकते हैं इसे अत्यंत फलदायी माना जाता है। इसे घर में स्थापित करने से न केवल शिव कृपा प्राप्त होती है। बल्कि वास्तुदोष, कालसर्प दोष और पितृदोष का भी निवारण हो जाता है।
इसके अलावा महाशिवरात्रि पर भक्त रुद्राक्ष भी घर ला सकते हैं ऐसा करना शुभ होता है। महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष को घर लाकर इसकी विधिवत पूजा करें और फिर इसे पूजा स्थल पर स्थापित कर दें। इसके अलावा आप रुद्राक्ष को धारण भी कर सकते हैं।
TagsMaha Shivratri 2025चीजेंबरसाएंगेभगवान भोलेनाथकृपाMaha Shivratri 2025thingswill showerLord Bholenathblessingsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





