धर्म-अध्यात्म

Magh Purnima Upay: माघ पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

Sarita
11 Feb 2025 12:45 PM IST
Magh Purnima Upay:  माघ पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
x
Magh Purnima Upay: इस साल 12 फरवरी के दिन माघ पूर्णिमा है। इस दिन विशेष तौर पर मां लक्ष्मी, चंद्रमा और विष्णु भगवान की आराधना की जाती है। अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो माघ पूर्णिमा के दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की साथ में विधिवत पूजा करें। मान्यता है इस दिन कुछ उपाय कर लेने से घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और दरिद्रता से भी राहत मिलती है। इसलिए आइए जानते हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय-
माघ पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय-
तोरण लगाएं: माघ पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए और घर में उनका वास बनाए रखने के लिए घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाना चाहिए। आम के पत्तों और फूलों का ताजा तोरण बनाकर घर के मुख्य द्वार पर लगाना बेहद शुभ रहेगा।
खीर का भोग: अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन दूध से बनी खीर का भोग माता को लगाएं।
पेपल पेड़ की पूजा: माघ पूर्णिमा के दिन मुख्य तौर पर पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। मान्यता है की पूर्णिमा के दिन पीपल पेड़ की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। इसलिए पीपल के पेड़ में जल व दूध चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं।
तुलसी पूजन: माघ महीने की पूर्णिमा के दिन पूरे विधि-विधान से मां तुलसी की पूजा अर्चना की जानी चाहिए। मान्यता है कि तुलसी जी में मां लक्ष्मी वास करती हैं। इसलिए माघ पूर्णिमा के दिन सुबह और शाम तुलसी के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और सुबह के समय उन्हें अर्घ देकर पूजा करें।
Next Story