- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- माघ पूर्णिमा: इस दिन...
धर्म-अध्यात्म
माघ पूर्णिमा: इस दिन अपने घर में लगाएं ये पौधे, मां लक्ष्मी का होगा वास
Sarita
10 Feb 2025 10:11 AM IST

x
माघ पूर्णिमा: इस साल माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को मनाई जाएगी। चूंकि अभी महाकुंभ का आयोजन भी चल रहा है, इसलिए सभी ग्रह नक्षत्र भी मनुष्यों के अनुकूल मालूम होते हैं। ऐसे खास मौकों पर व्यक्ति को धन-वैभव की प्राप्ति के लिए कुछ उपाय जरूर अपनाने चाहिए, आइए जानते हैं क्या?
हिंदू धर्म के मुताबिक, कुछ ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिनपर मां लक्ष्मी स्वंय वास करती है। कहा जाता है कि इन पेड़-पौधों को घर में या घर के आस-पास लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और जातक के घर की आर्थिक तंगी को दूर करती हैं। आइए जानते हैं इनके नाम व उपाय...
तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र माना गया है, करीबन हर हिंदू के घर में इनकी पूजा की जाती है। कहा जाता है कि तुलसी माता भगवान विष्णु को अतिप्रिय हैं। कहा जाता है कि एक तुलसी माता ने भगवान विष्णु को पत्थर की मूर्ति में तब्दील कर दिया था, इस कारण स्वयं मां लक्ष्मी तुलसी माता के पास आईं थी और नारायण को आजाद करने की विनती की थी। तब से तुलसी पर मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इस बार महाकुंभ के बड़े स्नान के दिन यानी माघी पूर्णिमा पर तुलसी का पौधा घर में जरूर लगाना चाहिए और उनकी पूजा की जानी चाहिए।
कदंब का पेड़
माना जाता है कि कदम के पेड़ पर मां लक्ष्मी का वास होता है। कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण बचपन में जब कदंब के पेड़ पर चढ़कर बांसुरी बजाते थे, तो मां लक्ष्मी का रूप यानी राधा सुध-बुध खोकर कदंब के पास आ जाती थी। यही कारण है कि इस पेड़ को भी मां लक्ष्मी बहुत प्रेम करती हैं, व स्वयं इस पर वास करती है। अत: माघ पूर्णिमा के दिन इसको जरूर लगाएं।
हिंदू धर्म में क्रसुला के पौधे को भी पवित्र माना गया है, कहा जाता है कि यह पौधा जहां होता है, वहां लक्ष्मी मां का आना तय होता है। इस कारण माघ पूर्णिमा के दिन इसे जरूर लगाएं।
कनेर का पौधा
मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को कनेर के पुष्प अति प्रिय हैं। हिंदू धर्म में अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए मां लक्ष्मी को कनेर का पुष्प जरूर अर्पित किया जाता है। ऐसे में माघ पूर्णिमा के दिन इसे भी लगाना शुभ माना गया है।
Tagsमाघ पूर्णिमाघरपौधेमां लक्ष्मीवासMagh PurnimahouseplantsGoddess Lakshmiresidenceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





