- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Magh Purnima 2026: माघ...
धर्म-अध्यात्म
Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा पर नदी स्नान नहीं कर पाएंगे? जानिए शास्त्रों में बताए गए 5 असरदार उपाय
Sarita
29 Jan 2026 10:26 AM IST

x
Magh Purnima 2026: हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। इस दिन पवित्र नदियों गंगा, यमुना, सरस्वती में स्नान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। वर्ष 2026 में माघ पूर्णिमा 1 फरवरी (रविवार) को मनाई जाएगी। इस अवसर पर देशभर के तीर्थ स्थलों और नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।
हालांकि, कई लोग ऐसे भी होते हैं जो किसी कारणवश पवित्र नदियों तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे श्रद्धालुओं के लिए शास्त्रों में कुछ विशेष घरेलू उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर घर बैठे ही गंगा स्नान के समान पुण्य फल प्राप्त किया जा सकता है।
माघ पूर्णिमा 2026: पवित्र स्नान न कर पाएं तो घर पर करें ये उपाय:
स्नान करते समय करें गंगाजल और मंत्रों का प्रयोग। माघ पूर्णिमा के दिन घर पर स्नान करते समय पानी में कुछ बूंदें गंगाजल अवश्य मिलाएं। यदि गंगाजल उपलब्ध न हो, तो स्नान के समय इस मंत्र का जाप करें— “गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति। नर्मदे सिंधु कावेरि जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु॥”
मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से गंगा स्नान के समान पुण्य प्राप्त होता है।
तुलसी पूजन अवश्य करें:
पूर्णिमा तिथि के दिन तुलसी पूजन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और कम से कम 11 बार परिक्रमा करें। इससे भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
माघ पूर्णिमा के दिन घर पर श्री सत्यनारायण कथा का पाठ करना बेहद लाभकारी माना गया है।
इससे पारिवारिक जीवन में सुख-शांति आती है और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
मंत्र जप और ध्यान:
इस पावन दिन एकांत स्थान पर बैठकर देवी गंगा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु, भगवान शिव और अपने इष्ट देव और पितरों
के मंत्रों का जप करें। इससे मानसिक शांति मिलती है और आध्यात्मिक उन्नति होती है।
दान-पुण्य करें:
माघ पूर्णिमा के दिन दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन तिल, गुड़, घी, कंबल, अन्न और धन का दान अवश्य करें। मान्यता है कि इससे देवी-देवताओं के साथ-साथ पितृ भी प्रसन्न होते हैं।
चंद्र देव का पूजन:
माघ पूर्णिमा के दिन चंद्र पूजन करना भी शुभ माना गया है। रात्रि में चंद्रमा को जल का अर्घ्य दें और चंद्र मंत्रों का जप करें।
इससे मानसिक शांति और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
यदि आप माघ पूर्णिमा 2026 पर पवित्र नदियों में स्नान नहीं कर पा रहे हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। शास्त्रों में बताए गए ये सरल उपाय अपनाकर आप घर बैठे ही पुण्य फल प्राप्त कर सकते हैं और देवी-देवताओं की कृपा पा सकते हैं।
TagsMagh Purnimaमाघ पूर्णिमास्नानशास्त्रोंउपायMagh PurnimaHoly bathScripturesRemedies जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





