धर्म-अध्यात्म

Magh Pradosh Vrat 2026: इस दिन रखा जाएगा माघ माह का प्रदोष व्रत, जानें डेट और शुभ मुहूर्त

Sarita
11 Jan 2026 8:14 AM IST
Magh Pradosh Vrat 2026: इस दिन रखा जाएगा माघ माह का प्रदोष व्रत, जानें डेट और शुभ मुहूर्त
x
Magh Pradosh Vrat 2026: प्रदोष का व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस व्रत को करने से जातक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन विधिपूर्वक महादेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के सभी रोग, दोष और कष्ट मिट जाते हैं। प्रदोष व्रत चंद्र मास की दोनों त्रयोदशी के दिन किया जाता है जिसमें से एक शुक्ल पक्ष के समय और दूसरा कृष्ण पक्ष के समय होता है। जिस दिन त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल के समय व्याप्त होती है उसी दिन प्रदोष का व्रत किया जाता है।
प्रदोष काल सूर्यास्त से प्रारंभ हो जाता है। जब त्रयोदशी तिथि और प्रदोष साथ-साथ होते हैं वह समय शिव पूजा के लिये सर्वश्रेष्ठ होता है। तो आइए जानते हैं कि माघ माह का प्रदोष व्रत किस दिन किया जाएगा। यहां जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त।
माघ माह प्रदोष 2026 व्रत डेट और शुभ मुहूर्त:
माघ माह में प्रदोष व्रत 16 जनवरी 2026 को रखा जाएगा। पंचांग के अुनसार, त्रयोदशी तिथि का आरंभ 15 जनवरी को रात 8 बजकर 16 मिनट पर होगा। त्रयोदशी तिथि का समापन 16 जनवरी 2026 को रात 10 बजकर 21 मिनट पर होगा। प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 47 मिनट से रात 8 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
आपको बता दें कि प्रदोष का व्रत जिस दिन पड़ता है उसका नाम उसी दिन के हिसाब से रखा जाता है। माघ माह का यह प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ रहा है इसलिए इसे शुक्र प्रदोष कहा जाएगा। शुक्र प्रदोष व्रत करने से सौन्दर्य, भोग, वैवाहिक सुख और धन-सम्पदा की प्राप्ति होती है। यह व्रत स्त्रियों के लिए विशेष रूप से कल्याणकारी माना जाता है। इस व्रत से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। शुक्र प्रदोष का व्रत करने से शुक्र ग्रह से संबंधित परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।
Next Story