धर्म-अध्यात्म

इस सप्ताह इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

Renuka Sahu
20 Sep 2021 2:29 AM GMT
इस सप्ताह इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि
x

फाइल फोटो 

ज्योतिष शास्त्र में राशि के जरिए स्वभाव, व्यक्तित्व, नौकरी, व्यापार और गुण-अवगुण समेत कई घटनाओं का भविष्यफल की गणना की जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र में राशि के जरिए स्वभाव, व्यक्तित्व, नौकरी, व्यापार और गुण-अवगुण समेत कई घटनाओं का भविष्यफल की गणना की जाती है। साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर पता चलता है। कुछ राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह खुशियां लेकर आ रहा है। इन राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं आने वाला सप्ताह किन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है...

मेष राशि
आत्मवश्विास में वृद्धि होगी।
कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा।
नौकरी व कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है।
स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है।
अफसरों का सहयोग मिलेगा।
कार्यक्षेत्र में परश्रिम की अधिकता रहेगी।
मानसिक शांति रहेगी।
नौकरी में कार्यभार में वृद्धि संभव है।
आय में भी वृद्धि होगी।
मां लक्ष्मी की कृपा से धन- लाभ होगा।
वृष राशि
कुटुंब की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
मानसिक शांति रहेगी।
परिवार में सुख शांति रहेगी।
शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है।
संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।
परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा।
माता का सहयोग मिलेगा।
नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
वस्त्रों व गहनों के प्रति रूझान रहेगा।
किसी पुराने दोस्त से भेंट हो सकती हैं।
कार्य में परश्रिम की अधिकता अधिक रहेगी।
कर्क राशि
परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
अपनी भावनाओं में वश में रखें, आत्म संयत रहें।
संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।
शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों से यश व मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
परिवार में शांति रहेगी।
वाहन सुख में वृद्धि होगी।
माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा।
राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।
सिंह राशि
शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
संतान सुख में वृद्धि होगी।
आय में कमी व खर्चों में वृद्धि की स्थिति हो सकती है।
भवन सुख का विस्तार होगा।
मात-पिता का सहयोग मिलेगा।
वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा।
पठन-पाठन में रुचि रहेगी।
नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।
घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।
कन्या राशि
आत्मवश्विास में वृद्धि होगी, लेकिन आत्म संयत रहें।
माता से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं।
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।
किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
आय में वृद्धि होगी, परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।
नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।


Next Story