- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Maa Durga 108 Naam: ...
धर्म-अध्यात्म
Maa Durga 108 Naam: इस नवरात्रि मां दुर्गा के 108 नामों का जाप करें, सभी परेशानियां होगी दूर
Sarita
22 Sept 2025 12:36 PM IST

x
Maa Durga 108 Naam: मान्यता है कि माता दुर्गा के 108 नामों का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं. अगर भक्त इन नामों का नौ दिनों तक नियमित रूप से जप करते हैं, तो उनका मनोबल बढ़ता है, तनाव और चिंता दूर होती है, और आत्मिक शांति का अनुभव होता है. इसे पढ़ने से न केवल आध्यात्मिक विकास होता है, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है. आइए जानते हैं माता दुर्गा के 108 नाम|
108 नाम जाप के फायदे:
मां दुर्गा के 108 नामों का नियमित जप करने से जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं. नवरात्रि में इन नामों का जाप करने से आत्मिक अनुभव बढ़ते हैं और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका अच्छा असर पड़ता है. इन नामों के जप से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं. लगातार नाम जप करने से आपकी ऊर्जा बढ़ती रहती है और माता की असीम कृपा प्राप्त होती है. इन मंत्रों का जप आप पूजा के समय के अलावा दिन के किसी भी शांत समय में भी कर सकते हैं|
मां दुर्गा के 108 नाम:
सती।
साध्वी।
भवप्रीता।
भवानी।
भवमोचनी।
आर्या।
दुर्गा।
जया।
आद्या।
त्रिनेत्रा।
शूलधारिणी।
पिनाकधारिणी।
चित्रा।
चंद्रघंटा।
महातपा।
बुद्धि।
अहंकारा।
चित्तरूपा।
चिता।
चिति।
सर्वमंत्रमयी।
सत्ता।
सत्यानंदस्वरुपिणी।
अनंता।
भाविनी।
भव्या।
अभव्या।
सदागति।
शाम्भवी।
देवमाता।
चिंता।
रत्नप्रिया।
सर्वविद्या।
दक्षकन्या।
दक्षयज्ञविनाशिनी।
अपर्णा।
अनेकवर्णा।
पाटला।
पाटलावती।
पट्टाम्बरपरिधाना।
कलमंजरीरंजिनी।
अमेयविक्रमा।
क्रूरा।
सुन्दरी।
सुरसुन्दरी।
वनदुर्गा।
मातंगी।
मतंगमुनिपूजिता।
ब्राह्मी।
माहेश्वरी।
एंद्री।
कौमारी।
वैष्णवी।
चामुंडा।
वाराही।
लक्ष्मी।
पुरुषाकृति।
विमला।
उत्कर्षिनी।
ज्ञाना।
क्रिया।
नित्या।
बुद्धिदा।
बहुला।
बहुलप्रिया।
सर्ववाहनवाहना।
निशुंभशुंभहननी।
महिषासुरमर्दिनी।
मधुकैटभहंत्री।
चंडमुंडविनाशिनी।
सर्वसुरविनाशा।
सर्वदानवघातिनी।
सर्वशास्त्रमयी।
सत्या।
सर्वास्त्रधारिनी।
अनेकशस्त्रहस्ता।
अनेकास्त्रधारिनी।
कुमारी।
एककन्या।
कैशोरी।
युवती।
यति।
अप्रौढ़ा।
प्रौढ़ा।
वृद्धमाता।
बलप्रदा।
महोदरी।
मुक्तकेशी।
घोररूपा।
महाबला।
अग्निज्वाला।
रौद्रमुखी।
कालरात्रि।
तपस्विनी।
नारायणी।
भद्रकाली।
विष्णुमाया।
जलोदरी।
शिवदुती।
कराली।
अनंता।
परमेश्वरी।
सावित्री।
प्रत्यक्षा।
ब्रह्मावादिनी।
कमला
शिवानी
Next Story





