धर्म-अध्यात्म

ऐसी विवाह रेखा होती है लकी

Apurva Srivastav
24 May 2023 11:13 PM IST
ऐसी विवाह रेखा होती है लकी
x
हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बनी होती हैं जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता हैं। हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं जातक के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करती हैं।
हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं बनी होती हैं। जिनमें कुछ शुभ मानी जाती हैं तो वही कुछ अशुभ भी होती हैं शुभ रेखाएं खुशियों का संकेत देती है तो वही अशुभ रेखाएं दुख और मुसीबतों की ओर इशारा करती हैं। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा हथेली पर बनने वाली ऐसी विवाह रेखा के बारे में बता रहे हैं जिसके होने से जातक का विवाह अमीर घराने में होता हैं तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी रेखाएं हैं।
हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो विवाह रेखा हाथ की सबसे छोटी अंगुली के नीचे बहुत ही बारीक और आड़ी टेढ़ी बनी होती हैं ये रेखाएं हथेली के बाहर से अंदर की ओर आती हैं आपको बता दें कि विवाह रेखा ह्रदय रेखा के उपर होती हैं। ये रेखा एक या फिर इससे अधिक भी हो सकती हैं जिस किसी की हथेली में विवाह रेखा साफ और स्पष्ट होती हैं उन्हें अमीर जीवनसाथी मिलता हैं।
इसके अलावा अगर चंद्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर विवाह रेखा के साथ मिल जाती हैं तो ऐसे लोगों को बहुत प्यार करने वाला जीवनसाथी मिलता हैं। वही हथेली पर हल्की और पतली विवाह रेखा वाले लोगों के विवाह के बाद भी अफेयर होने की आशंका बनी रहती है।
Next Story