धर्म-अध्यात्म

इन लोगों पर होती है भगवान विष्णु की विशेष कृपा

Khushboo Dhruw
28 May 2021 7:10 AM GMT
इन लोगों पर होती है भगवान विष्णु की विशेष कृपा
x
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है।

आज गुरुवार का दिन है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस पावन दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। ज्योतिष में 12 राशियां होती हैं। ऐसा माना जाता है कि इन 12 राशियों में से कुछ राशियों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है। जिस व्यक्ति पर भगवान विष्णु की कृपा होती है उसको जीवन में किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। आइए जानते हैं, किन लोगों पर रहती है भगवान विष्णु की विशेष कृपा...

वृष राशि
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु को वृष राशि प्रिय होती है।
इस राशि के लोगों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है।
भगवान विष्णु की कृपा से इन लोगों को कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस व्यक्ति पर विष्णु भगवान कृपा करते हैं, उसका जीवन आनंद से भर जाता है।
कर्क राशि
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कर्क राशि के जातकों पर भगवान विष्णु मेहरबान रहते हैं।
इन लोगों को हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन लोगों पर भगवान विष्णु की कृपा होती है उन्हें मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
सिंह राशि
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सिंह राशि पर भी भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है।
इस राशि के लोग काफी मेहनती स्वभाव के भी होते हैं।
भगवान विष्णु की कृपा से इन लोगों को मेहनत का फल जरूर मिलता है।
सिंह राशि के जातकों को जीवन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
तुला राशि
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार तुला राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है।
भगवान विष्णु की कृपा से इनको जीवन में सभी तरह के सुख प्राप्त होते हैं।
भगवान विष्णु की कृपा से तुला राशि के जातकों को मान- सम्मान मिलता है।


Next Story