धर्म-अध्यात्म

Lord Ram Motivational Quotes: दिवाली के मौके पर गांठ बांध लें भगवान राम की ये बातें, कल से बदलने लगेगी किस्मत

Sarita
20 Oct 2025 9:06 AM IST
Lord Ram Motivational Quotes: दिवाली के मौके पर गांठ बांध लें भगवान राम की ये बातें, कल से बदलने लगेगी किस्मत
x
Lord Ram Motivational Quotes: दिवाली अंधकार पर प्रकाश की जीत, असत्य पर सत्य की विजय, और अशुभ पर शुभ के आगमन के रूप में खूब धूम धाम के साथ मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान राम 14 वर्षों का वनवास समाप्त कर लक्ष्मण और सीता के साथ लंका के रावण का वध करके अयोध्या लौटे, तो अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया। इस दिन को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया गया, और तभी से यह परंपरा चल पड़ी। ऐसे में जब आज दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है तो भगवान राम के मोटिवेशनल कोट्स आपको जीवन में सफल बनाने का काम कर सकते हैं। यहां पढ़ें भगवान राम के प्रेरणादायक विचार।
भगवान राम के प्रेरणादायी विचार :
अगर कोई व्यक्ति दूसरे का हित करने की अभिलाषा रखता है और सदैव ही दूसरों की सहायता करने के लिए तत्पर रहता है, उनके लिए इस सम्पूर्ण संसार में कुछ भी असंभव नहीं है।
क्रोध हमारा शत्रु है और यह हमारे जीवन का अंत करने में सक्षम है। क्रोध हमारा ऐसा शत्रु है जिसका चेहरा तो हमारे मित्र की तरह होता है इसलिए इस पर हमेशा काबू रखें।
श्रीराम की मर्यादा हमें सिखाती है कि परिस्थितियां हमारे लिए समस्या नहीं बनतीं, समस्याएं तब उत्पन्न होती हैं, जब हम नहीं जानते कि अमुक परिस्थितियों से कैसे निपटें।
हर व्यक्ति को अपने से बड़ों की बात माननी चाहिए और छोटों से प्रेम से मिलना चाहिए। किसी भी प्रकार से अपने से बड़ों की अवहेलना नहीं करनी चाहिए।
चरित्रहीन व्यक्ति की मित्रता करने से बचना चाहिए, क्योंकि चरित्रहीन की मित्रता उस पानी की बूंद के समान है जो कमल की पंखुड़ी पर रहकर उससे चिपक नहीं सकती।
आपको जैसा भी जीवन प्राप्त हुआ है उसे अच्छी तरह से जिएं, क्योंकि अपने जीवन का अंत कर देने में कोई भी अच्छाई नहीं होती अर्थात सुख और आनंद का रास्ता जीवन जीने से ही निकलता है।
लोभ और दिखावा करने से मनुष्य को सदैव ही बचना चाहिए।
लोगों को अहंकार को त्यागकर साधारण तरीके से पेश आना चाहिए, इससे लोग आपके साथ जुड़े रहेंगे।
Next Story