धर्म-अध्यात्म

Sawan के इन चमत्कारी उपायों से प्रसन्न होंगे भगवान कुबेर

Tara Tandi
13 Aug 2024 10:59 AM GMT
Sawan के इन चमत्कारी उपायों से प्रसन्न होंगे भगवान कुबेर
x
Sawan ज्योतिष न्यूज़ : महादेव का प्रिय महीना सावन चल रहा है जो कि सभी महीनों में सबसे अधिक खास होता है इस पूरे महीने भक्त शिव भक्ति में डूबे रहते हैं मान्यता है कि इस महीने शिव साधना भक्तों को उत्तम फल प्रदान करती है और कष्टों से उबार देती है
लेकिन इसी के साथ ही अगर सावन के महीने में भगवान कुबेर को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो इस महीने आप कुछ चमत्कारी और शक्तिशाली उपायों को आजमा सकते हैं माना जाता है कि इन उपायों को करने से धन के देवता भगवान कुबेर प्रसन्न होकर कृपा करते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है तो आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं।
सावन के चमत्कारी उपाय—
वास्तु अनुसार घर में फिश एक्वेरियम रखना शुभ होता है इससे धन लाभ और सकारात्मकता में वृद्धि होती है। सावन के महीने में आप घर में फिश एक्वेरियम जरूर रखें और इसे रखने के लिए सबसे शुभ दिशा उत्तर दिशा है कहा जाता है कि इस दिशा में फिश एक्वेरियम रखने से भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त होती है और धन की कमी दूर हो जाती है। लेकिन इसकी साफ सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है क्योंकि भगवान कुबेर का वास पवित्र स्थानों पर होता है। वास्तु अनुसार घर में तिजोरी को ऐसी दिशा में रखना चाहिए जिससे यह हमेशा उत्तर दिशा की ओर खुले। इससे कुबेर और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं साथ ही धन लाभ प्रदान करते हैं।
भगवान कुबेर का आशीर्वाद पाने के लिए आप सावन के महीने में अपने घर में कुबेर यंत्र की स्थापना जरूर करें। क्योंकि कुबेर यंत्र को मंगलकारी माना गया है घर की उत्तर दिशा में इसे स्थापित करने व रोजाना इसकी पूजा करने से शुभता आती है लेकिन कुबेर यंत्र को हमेशा लाल वस्त्र में बांधकर ही रखना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मकता हमेशा बनी रहती है।
Next Story