- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Lohri Upay 2026 :...
धर्म-अध्यात्म
Lohri Upay 2026 : लोहड़ी पर करें ये उपाय, तरक्की के खुलेंगे रास्ते
Sarita
12 Jan 2026 11:00 AM IST

x
Lohri Upay 2026 : लोहड़ी हर साल मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले मनाई जाती है। यह त्योहार पंजाब और हरियाणा के साथ-साथ देश के कई भागों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन शाम को अग्नि की पूजा की जाती है और सभी लोग उसके चारों ओर घूमकर नाचते गाते नजर आते हैं। लोहड़ी का त्योहार सूर्य के उत्तरायण होने की खुशी में भी मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन अग्नि प्रज्वलित और पूजन करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ उपायों को करना बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इससे जातक के जीवन में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं, परिवार में खुशियां आने लगती हैं और धन-धान्य में भी वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानें लोहड़ी के उपाय|
लोहड़ी की अग्नि का बेहद खास महत्व होता है। इस दिन शाम को एक छोटा सा उपाय अवश्य करना चाहिए। लोहड़ी की शाम पूजा के बाद अपने घर-परिवार के छोटे बच्चों को अग्नि का धुआं जरूर लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से नजर दोष दूर होता है। साथ ही, बच्चों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही, परिवार के साथ अग्नि की परिक्रमा भी अवश्य करनी चाहिए और जीवन में सुख-शांति की कामना करें।
धन-धान्य में वृद्धि का उपाय:
अगर आप कुछ समय से आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं या कमाई होने पर भी पैसे नहीं टिक रहे हैं तो लोहड़ी के दिन एक उपाय कर सकते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, लोड़ही पर लाल रंग के साफ वस्त्र में गेहूं बांधकर गरीबों या जरूरतमंदों को दान करना चाहिए। आप अपने सामर्थ्य अनुसार गेहूं का दान कर सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन अन्न दान करने से जातक को आर्थिक तंगी और फिजूलखर्ची से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही, घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन-धान्य में भी वृद्धि हो सकती है।
घर में सुख-समृद्धि का उपाय:
लोहड़ी की शाम अग्नि प्रज्वलित करने का खास महत्व होता है। इस दिन उपाय के तौर पर शाम को प्रदोष काल में लोहड़ी की अग्नि में तिल, गुड़, गजक, गेहूं आदि जरूर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने के बाद अग्नि देव और सूर्य देवता को धन्यवाद करना चाहिए। साथ ही, सुख-समृद्धि की कामना करें। लोहड़ी पर उस उपाय को करने से जातक के घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। साथ ही, जीवन में सकारात्मकता आती है और नकारात्मकता दूर होती है।
अगर आपकी तरक्की या जरूरी कार्यों में बार-बार बाधाएं आ रही हैं तो लोहड़ी की शाम एक छोटा सा उपाय आजमा सकते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इस दिन जरूरतमंद कन्याओं को रेवड़ी, तिल, गजक आदि अपने सामर्थ्य अनुसार भेंट करना चाहिए। इससे बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस उपाय को करने से कार्यों अथवा व्यवसाय में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। साथ ही, जीवन में तरक्की के द्वार खुलने लगते हैं। लोहड़ी के दिन कई स्थानों पर लड्डू भी बांटा जाता है।
TagsLohri Upayलोहड़ीउपायतरक्कीरास्तेLohri RemediesLohriRemediesProgressSuccess जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





