धर्म-अध्यात्म

कुबेर देव इन 3 राशि के लोगों पर हमेशा रहते हैं प्रसन्न

HARRY
1 Jun 2023 6:47 PM GMT
कुबेर देव इन 3 राशि के लोगों पर हमेशा रहते हैं प्रसन्न
x
कभी नहीं होती धन की कमी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वैदिक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के जीवन में खुशहाली,संपन्नता,धन-दौलत और ऐशोआराम के लिए शुक्र ग्रह कुंडली में मजबूत होना जरूरी होता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी सुख-समृद्धि की देवी माना जाता है और भगवान कुबेर को धन-धान्य और समृद्धि के देवता माना जाता है। हिंदू धर्म में भगवान कुबेर को देवताओं का कोषाध्यक्ष माना जाता है। ऐसी मान्यता है जिन व्यक्तियों के ऊपर कुबेर देवता का आशीर्वाद होता है उनके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों में से 3 राशि के लोगों के ऊपर भगवान कुबेर की हमेशा ही कृपा रहती है। कुबेर देव की कृपा से व्यक्ति के जीवन में हर एक क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त होती हैं।

कर्क राशि के ऊपर भगवान कुबेर की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के जातक बहुत ही मेहनती और तीव्र बुद्धि के होते हैं। ऐसे लोग जब भी किसी काम को करते हैं तो उस काम से तब तक पीछे नहीं हटते हैं जब तक उसमें सफलता हासिल नहीं कर लेते हैं। इस राशि के लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलता है। इनके जीवन में एक नियमित अंतराल पर धन-दौलत कमाने के मौके हासिल होते हैं।

इस राशि के लोग बहुत ही जुनूनी स्वभाव के होते हैं जिसके कारण कुबेर देव इनके ऊपर प्रसन्न रहते हैं। इस राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते है जिसके कारण ये काफी उग्र स्वभाव के होते हैं। इन्हें अपने जीवन में बहुत की कम मौके पर आर्थिक संकटों से जूझना पड़ता है।

इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह होते हैं। शुक्र ग्रह सुख,संपदा और ऐशोआराम प्रदान करने वाले ग्रह होते हैं। इस राशि के लोग काफी ईमानदार और मेहनती होते हैं। इस राशि के जातकों पर भी भगवान कुबेर देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इन्हें बहुत जल्दी ही किसी काम में कामयाबी मिल जाती है। भाग्य का अच्छा साथ हमेशा ही इन्हें मिलता है।

Next Story