धर्म-अध्यात्म

Krishna Janmashtami 2025: लड्डू गोपाल को लगाएं ये प्रसाद भोग , स्वयं आएंगे भगवान कृष्ण

Sarita
15 Aug 2025 7:34 AM IST
Krishna Janmashtami 2025:  लड्डू गोपाल को लगाएं ये प्रसाद भोग  , स्वयं आएंगे भगवान कृष्ण
x
Krishna Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियम से की गई पूजा और भोग अर्पण करने पर भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्तों के घर पधारते हैं। साथ ही उन्हें सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
शास्त्रों में पंचामृत को विशेष पवित्र माना गया है। यह पांच तत्व दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल के मिश्रण से तैयार किया जाता है। पंचामृत का उपयोग न केवल भोग के रूप में बल्कि भगवान को स्नान कराने में भी किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को किन-किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
जन्माष्टमी पर लगाएं इन चीजों का भोग:
माखन-मिश्री:
भगवान श्रीकृष्ण को माखन और मिश्री अत्यंत प्रिय है। उनकी बाल लीलाओं में कई प्रसंग ऐसे हैं, जहां वे गुपचुप तरीके से घर-घर से माखन-मिश्री चुराते थे। इसी कारण माखन-मिश्री का भोग अत्यंत शुभ माना जाता है।
पंचामृत:
दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से तैयार होने वाले पंचामृत को अत्यंत पवित्र माना जाता है। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत से अभिषेक करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इसे भोग के रूप में भी अर्पित किया जाता है। इस दिन पंचामृत का भोग लगाने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।
लौकी या खोए का पाग:
जन्माष्टमी के मौके पर कई घरों में भगवान को भोग लगाने के लिए खास तरह की बर्फी या मिठाई बनाई जाती है, जिसे पाग कहा जाता है। इसमें लौकी, खोया, मूंगफली, तिल आदि का प्रयोग किया जा सकता है। यह पाग मिठाई के तौर पर भी खाया जाता है।
कृष्ण जन्माष्टमी, राम नवमी जैसे प्रमुख धार्मिक पर्वों पर पंजीरी का भोग लगाने की विशेष परंपरा है। यह भगवान को अर्पित किए जाने वाले प्रमुख प्रसादों में से एक माना जाता है। जन्माष्टमी पर इसका भोग बेहद शुभ माना जाता है।
Next Story