धर्म-अध्यात्म

राशि के हिसाब से जानें अपने प्यार और साथी की खूबियां

Khushboo Dhruw
3 April 2021 4:30 PM GMT
राशि के हिसाब से जानें अपने प्यार और साथी की खूबियां
x
व्यक्ति जब किसी से प्यार करता है और उसे अपने जीवन में शामिल करना चाहता है तो पहले ही उसकी पसंद-नापसंद के बारे में सबकुछ जान लेना चाहता है।

व्यक्ति जब किसी से प्यार करता है और उसे अपने जीवन में शामिल करना चाहता है तो पहले ही उसकी पसंद-नापसंद के बारे में सबकुछ जान लेना चाहता है। ताकि भविष्य में दोनों के बीच कोई गलतफहमी पैदा न हो और उनका रिश्ता मजबूत बना रहे। अगर आप भी अपने जीवन में ऐसे ही किसी दौर से गुजर रहे हैं तो हम आपकी परेशानी थोड़ी कम करते हुए आपको बताते हैं कि राशि अनुसार किस व्यक्ति का गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व कैसा होता है। ताकि आप भी अपने पार्टनर को बेहतर तरीके से समझ सकें।

मेष राशि-
मेष राशि के लोग स्वभाव में बेहद हठी होते हैं और यह उनके रिश्ते में भी झलकता है। अगर इस राशि के लोग आपके साथ रिलेशनशिप में हैं और आपसे कह रहे हैं कि वो आपसे प्यार करते हैं तो आखिरी दम तक वो आपके साथ प्यार भरा अपना रिश्ता निभाएंगे। उनकी दिलचस्पी अपने पार्टनर में कभी कम नहीं होती है।
वृषभ राशि-
वृषभ राशि के लोग ऐसे प्यार में विश्वास रखते हैं जो ठोस और दृढ़ हो, बनावटी और झूठे प्यार से इन्हे नफरत होती है। इस राशि के जातक अपने चरित्र को दर्पण की तरह स्वच्छ और संभाल कर रखने में विश्वास रखते हैं।
मिथुन राशि-
मिथुन राशि के लोगों को कला के क्षेत्र से जुड़े लोग जैसे कलाकार, संगीतकार, लेखक अपनी तरफ ज्यादा जल्दी आकर्षित कर लेते हैं। मिथुन जातक काफी लापरवाह होते हैं जिसके चलते कई बार वो प्यार में असफल भी होते हैं।
कर्क राशि-
कर्क राशि का प्रेमी अपने पार्टनर की खुशी और कम्फर्ट का सबसे पहले ध्यान रखता है। इस राशि के लोग हमेशा अपने दिल की सुनने के लिए पहचाने जाते हैं।
सिंह राशि-
सिंह राशि के लिए प्रेम बहुत महत्व रहता है लेकिन उन्हें अपने जीवन में प्रेम बड़ी ही मुश्किल से मिलता है। सिंह जातक अच्छे खान-पान, अच्छी वेषभूषा और अच्छे व्यवहार की तरफ आकर्षित होते हैं।
कन्या राशि-
कन्या राशि के लोग प्रेम में पूरी तरह से डूब कर अपने पार्टनर को ख़ुशियां देने में विश्वास करते हैं। इस राशि के लोगों को दूसरों को खुश रखने में अच्छा लगता है।
तुला राशि-
तुला राशि के लोगों को हमेशा दयालु, बुद्धिमान और समझदार लोगों से ही प्यार होता है। इस राशि के लोग प्यार बेहद जल्दी करते हैं और इन्हें असाधारण लोगों में रुचि दिखाई देती है।
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि के लोग प्यार के भूखे होते हैं। इन्हे प्यार के बदले प्यार की चाह होती है। इस राशि के जातकों का स्वभाव प्रेमी और बेहद भावुक होता है।
धनु राशि-
धनु राशि के लोग बतौर प्रेमी हंसमुख, और मस्ती मज़ाक करने वाले होते हैं। ये लोग रोमांटिक और नाटकीय स्वभाव के होते हैं। ये शादी भी केवल शौक के लिए करते हैं।
मकर राशि-
मकर राशि के लोग एक जिम्मेदार पार्टनर बनते हैं। मकर राशि के लोगों के लिए कहा जाता है कि ये लोग भविष्य, करियर को लेकर काफी प्लैन्ड और व्यावहारिक होते हैं। अगर आप लाइफ में वाकई सेटल होने का सोच रहे हैं तो इस राशि के लोग आपके लिए परफेक्ट पार्टनर साबित हो सकते हैं।
कुंभ राशि-
कुंभ राशि के लोगों को स्वतंत्र प्रेमी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इन लोगों में लीडरशिप क्वालिटी होती है। जो अपनी कल्पना के साथ अपने रिश्तों को संतुलित करने की कला भी जानते हैं।
मीन राशि-
मीन राशि के लोगों के जीवन में प्रेम बेहद जरूरी होता है। उन्हें लगता है कि प्रेम के बिना जीवन अधूरा होता है। हालांकि इनकी पूरी कोशिश यही रहती है कि इनका जीवन-साथी कोई समझदार इंसान ही बने।


Next Story