धर्म-अध्यात्म

जाने क्यों एकादशी तिथि में जन्में मानव होते है भाग्यशाली

Chandravati Verma
22 Feb 2021 6:15 PM GMT
जाने क्यों एकादशी तिथि में जन्में मानव होते है भाग्यशाली
x
एकादशी (ग्यारस) के देवता हैं विश्वेदेवगणों और विष्णु। इस तिथि को विश्वेदेवों पूजा करने से संतान, धन-धान्य और भूमि आदि की प्राप्ति होती है।

एकादशी (ग्यारस) के देवता हैं विश्वेदेवगणों और विष्णु। इस तिथि को विश्वेदेवों पूजा करने से संतान, धन-धान्य और भूमि आदि की प्राप्ति होती है। यह आनन्दप्रदा अर्थात सुख देने वाली तिथि हैं। एकादशी को बहुत ही पवित्र तिथि माना जाता है। आओ जानते हैं कि इस तिथि में जन्म लेने वाले जातक कैसे होते हैं।

1. एकादशी तिथि में जन्में जातक का मन शांत और निर्मिल रहता है।
2. एकादशी तिथि के दिन जन्म लेने वाले जातको के विचार शुद्ध होते हैं
3. एकादशी तिथि में जन्में जातक की धर्म कर्म के कार्यों को करने में रूचि रहती हैं।
4. ऐसे जातक नित्य अपने गुरु, माता और पिता का आदर करने वाले होते हैं।
5. कहते हैं कि इनकी अनेक संतान होती है।
6. ऐसे जातक सदा न्याय के रास्ते पर चलते हैं और दूसरों को भी सत्य मार्ग पर चलने की शिक्षा देते हैं।
7. इस तिथि को जन्में जातक विनम्र और ज्ञानी होते हैं।
8. समाज में सम्मान पाते हैं और सदाचारी होते हैं।
9. ऐसे जातक शोधार्थी भी बन सकते हैं।
10. यदि इस तिथि में जन्में जातक सदा शुभ कर्म ही करते रहते हैं तो वे जीवन में सुख ही सुख पाते हैं।


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta