धर्म-अध्यात्म

जानिए बृहस्पति के मार्गी होने से किन राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन

Renuka Sahu
2 Dec 2023 5:30 AM GMT
जानिए बृहस्पति के मार्गी होने से किन राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन
x

31 दिसंबर को बृहस्पति मेष राशि में रहेगा। बृहस्पति के मार्गी होने से कुछ राशियों के लोगों की किस्मत चमकने वाली है। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का विशेष स्थान है। देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थान, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह माना जाता है। 27 नक्षत्रों में से बृहस्पति पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्रों का स्वामी है। देवगुरु बृहस्पति इस समय मेष राशि में हैं। आइए जानते हैं बृहस्पति के मार्गी होने से किन राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन…

मेष राशि –

कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी।
भाइयों का सहयोग मिलेगा।
घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
वस्त्रादि उपहार भी मिल सकते हैं।
नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है।
आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
माता का सानिंध्य मिलेगा।
वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि –

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है।
माता का सानिंध्य व सहयोग मिलेगा।
लाभ में वृद्धि की संभावना है।
नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि –

आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।
अध्ययन में रूचि रहेगी।
नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
भाइयों के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगी।
माता का सहयोग मिलेगा।
माता से धन प्राप्ती के योग हो सकते हैं।
किसी मित्र का आगमन हो सकता है।
बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन होगा।

वृश्चिक राशि –

मन में प्रसन्नता के भाव तो रहेंगे।
नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।
आय में वृद्धि होगी।
अफसरों का सहयोग मिलेगा।
परिवार का भी सहयोग मिलेगा।
किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
वस्त्रादि उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकते हैं।

Next Story