धर्म-अध्यात्म

जानें शुक्र के राशि परिवर्तन करने से किन राशि वालों को मिलेंगे शुभ फल

Renuka Sahu
9 Dec 2023 8:30 AM GMT
जानें शुक्र के राशि परिवर्तन करने से किन राशि वालों को मिलेंगे शुभ फल
x

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र का विशेष स्थान है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह भौतिक सुख, पारिवारिक सुख, विलासिता, प्रसिद्धि, कला, प्रतिभा, सौंदर्य, रोमांस, वासना और फैशन डिजाइन के लिए जिम्मेदार ग्रह है। शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी है, मीन इसकी उच्च राशि है और कन्या इसकी निम्न राशि है। 25 दिसंबर को शुक्र अपनी राशि बदलेंगे। इस दिन शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों के लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे। आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे।

मेष राशि-

कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
खरमास शुरू होते ही इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन-लाभ के साथ ही नौकरी- व्यापार में भी होगा लाभ

मिथुन राशि-

लेन- देन के लिए समय शुभ है।
इस समय निवेश करने से फायदा होगा।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
यह समय मिथुन राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
कन्या राशि-

धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
नौकरी और व्यापार के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं है।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
मकर, कुंभ,मीन, कर्क, वृश्चिक वालों के लिए 10 दिसंबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण, ये उपाय दिलाएगा शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा

वृश्चिक राशि-

यह गोचर आपके जीवन में खुशियां और तरक्की लेकर आएगा।
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी समय शुभ है।
इस दौरान प्रमोशन के भी योग बन सकते हैं।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
कार्यक्षेत्र में सब आपके काम की तारीफ करेंगे।
धनु राशि-

इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय शुभ है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
मेहनत करने से कार्यों में सफलता जरूर हासिल करेंगे।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

Next Story