धर्म-अध्यात्म

जानें बुध के इस राशि परिवर्तन से किन राशियों को फायदा होगा

Renuka Sahu
10 Dec 2023 6:24 AM GMT
जानें बुध के इस राशि परिवर्तन से किन राशियों को फायदा होगा
x

इस साल बुध समेत कई प्रमुख ग्रहों का गोचर इस महीने को खास बना रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, बुध दिसंबर में दो बार अपनी राशि बदलेंगे, जिसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों परिणाम होंगे। ग्रहों के राजकुमार बुध का पहला गोचर 13 दिसंबर को धनु राशि में होगा। 13 दिसंबर को दोपहर 12:01 बजे बुध धनु राशि में वक्री हो जाएंगे। फिर वृश्चिक राशि में बुध का दूसरा पारगमन 28 दिसंबर को होगा। बुध धनु राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करता है। बुध की यह बदली हुई चाल कुछ राशियों के लिए बड़ी सफलता वाली रहेगी। आइए जानते हैं बुध के इस राशि परिवर्तन से किन राशियों को फायदा होगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए बुध का यह गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेगी। इस दौरान जातकों को नौकरी में सफलता मिलने के साथ दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है। वहीं, दांपत्य जीवन में सुख-शांति और प्रेम के आसार हैं। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। सिंह राशि के लिए बुध की ये उल्टी चाल शुभ रहने वाली है।

मिथुन राशि
बुध का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन निवेश करने के लिए अच्छे मौके लेके आया है। परिवार और दोस्तों के संग आपके संबंध मजबूत होंगे। सूझ-बूझ के साथ करियर से जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सपोर्ट भी मिलेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें साथ ही वाणी पर भी संयम रखना बेहतर रहेगा।

Next Story