धर्म-अध्यात्म

जानिए कुंभ राशि में शनि और शुक्र की युति बनने से किन राशियों की चमकने वाली है किस्मत

Renuka Sahu
9 Dec 2023 4:13 AM GMT
जानिए कुंभ राशि में शनि और शुक्र की युति बनने से किन राशियों की चमकने वाली है किस्मत
x

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि और शुक्र को मित्र ग्रह माना जाता है। इसके अलावा करीब 30 साल बाद 2024 में शुक्र और शनि की युति होगी, जो कुछ खास मानी जा रही है। 2024 में शनि देव कुंभ राशि में विराजमान होंगे, जहां साल की शुरुआत में शुक्र भी प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुंभ राशि में शुक्र और शनि की युति बनने से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। तो आइए जानते हैं कुंभ राशि में शनि-शुक्र की युति से किन राशियों की किस्मत चमकेगी।

वृषभ राशि
शनि और शुक्र की युति वृषभ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती है। इस दौरान आपकी आर्थिक दिक्कतें दूर हो जाएगी। व्यापारी को व्यापार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ माना जा रहा है। करियर में सोच समझकर डिसीजन लेने की जरूरत है।

मेष राशि
मेष राशि की जातकों के लिए कुंभ राशि में बनी शनि शुक्र की युति फायदेमंद साबित हो सकती है। शुक्र के शुभ प्रभाव से आपकी इंकम बढ़ने की संभावना है। वहीं, धन आगमन के योग बन रहे हैं। करियर लाइफ में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। लव लाइफ में भी रोमांस बना रहेगा।

मकर राशि
शुक्र शनि की युति बनने से मकर राशि वालों को फायदा होने की संभावना जताई जा रही है। अचानक से धन लाभ हो सकता है। कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे वहीं, करियर से जुड़े जरूरी टास्क भी मिल सकते हैं। हेल्दी रहेंगे और ट्रैवल भी कर सकते हैं। कुछ नए लोगों से मुलाकात होना भी संभव है।

Next Story