धर्म-अध्यात्म

जानिए अक्टूबर में अगली एकादशी कब है? नोट कर लें डेट, पूजा- विधि और शुभ मुहूर्त

Renuka Sahu
3 Oct 2021 6:08 AM GMT
जानिए अक्टूबर में अगली एकादशी कब है? नोट कर लें डेट, पूजा- विधि और शुभ मुहूर्त
x

फाइल फोटो 

हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है। हर माह में दो बार एकादशी तिथि पड़ती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है। हर माह में दो बार एकादशी तिथि पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। एकादशी के दिन सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा भी करनी चाहिए। आइए जानते हैं अक्टूबर में एकादशी कब है, पूजा- विधि और शुभ मुहूर्त...

एकादशी डेट-
पापांकुशा एकादशी- 16 अक्टूबर, शनिवार। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को पापांकुशा एकादशी के नाम से जाना जाता है।
अक्टूबर के पहले सप्ताह में इन तारीखों में जन्मे लोग मनाएंगे जश्न, खूब मिलेगा किस्मत का साथ
एकादशी शुभ मुहूर्त-
आश्विन, शुक्ल एकादशी प्रारम्भ - 06:02 पी एम, अक्टूबर 15
आश्विन, शुक्ल एकादशी समाप्त - 05:37 पी एम, अक्टूबर 16
एकादशी पूजा- विधि-
सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।
भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।
अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
भगवान की आरती करें।
भगवान को भोग लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं।
इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी करें।
इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।


Next Story