धर्म-अध्यात्म

गाय की प्रतिमा से जुड़े वास्तु नियम जानिये

Apurva Srivastav
24 May 2023 4:53 PM GMT
गाय की प्रतिमा से जुड़े वास्तु नियम जानिये
x
हिंदू धर्म में गाय को पवित्र और पूजनीय माना जाता हैं इसे सुख समृद्धि का प्रतीक भी माना गया हैं यही वजह है कि लोग गाय की पूजा भी करते हैं जिस तरह से धार्मिक तौर पर गाय का महत्व होता हैं ठीक उसी तरह वास्तुशास्त्र में भी गाय को सकारात्मकता का संचार करने वाला माना गया हैं।
मान्यता है कि कामधेनु गाय की प्रतिमा को अगर घर की सही दिशा और स्थान पर रख दिया जाए तो इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं और साथ ही साथ पूरे परिवार की किस्मत चमक जाती हैं तो आज हम आपको कामधेनु गाय से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
गाय की प्रतिमा से जुड़े नियम—
वास्तुशास्त्र के नअुसार घर या कार्यक्ष़ेत्र में गाय की प्रतिमा को रखना बेहद शुभ और सकारात्मक माना जाता हैं ये व्यक्ति की सहनशीतला में वृद्धि करती है साथ ही ​निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ जाती हैं इसके अलावा बछड़े को दूध पिला रही गाय को अगर घर में रख दिया जाए तो इससे संतान प्राप्ति के योग बनने लगते हैं लेकिन इसे आप बेडरूम में ही रखें।
वही अगर आप लंबे वक्त से कठिन दौर से गुजर रहे हैं या आपकी स्थिति ठीक नहीं है तो ऐसे में आप फेंगशुई गाय को घर या कार्यक्षेत्र में स्थापित कर सकते हैं ऐसा करने से सभी परेशानियां दूर हो जाएगी। मान्यता है कि गाय का शोपीस रखने से सकारात्मकता का संचार होने लगता है और मानसिक शांति भी मिलती हैं इसे आप घर की दक्षिण पूर्व दिशा में रख सकते हैं यहां पर गाय की प्रतिमा रखना अच्छा माना जाता हैं।
Next Story